क्या आपको तुरंत रु. 3 लाख की जरूरत है? एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट से आपको आसानी से पर्सनल लोन मिल जाएगा। पर्सनल लोन लेकर आप बहुत सारे इमरजेंसी काम के साथ साथ ज्यादा खर्च वाले काम कर सकते हैं।

तुरंत 3 लाख का पर्सनल लोन प्राप्त करें:

3 लाख का पर्सनल लोन लेना एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट से एकदम आसान है। लोन भी आपको झटपट मिलेगा। इसके लिए बहुत ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। आपको बस हमारी पात्रता मानदंडों पर खरा उतरना होगा। आपसे कुछ दस्तावेज मांगे जाएंगे। हमारी पात्रता मानदंडों और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी आपको हमारी वेबसाइट पर फ्री में मिल जाएगी। हमारी वेबसाइट से 3 लाख के पर्सनल लोन की पात्रता जांचने के साथ ही उसकी ईएमआई कितनी होगी, ये भी पता करने में मदद मिलेगी। हम 3 लाख का पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन करने की सुविधा देते हैं। लोन प्राप्त करने में अगर कोई दिक्कत आ रही हो, तो तुरंत हमारे कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें।

3 लाख का पर्सनल लोन क्यों चुनें:

3 लाख का पर्सनल लोन चुनने की एक नहीं, कई कारण हो सकते हैं।

अचानक से जब ज्यादा खर्च करना हो- अचानक से मेडिकल खर्च, शादी, बच्चों की फीस, सैर सपाटे पर जाने, घर की मरम्मत करने, कारोबार बढ़ाने जैसे कामों के लिए पैसों की जरूरत पड़ जाए तो 3 लाख का पर्सनल लोन हमारी मदद कर सकता है।

आसान और फटाफट मंजूरी- 3 लाख के पर्सनल लोन के आवेदन से लेकर लोन रकम की मंजूरी तक पूरी प्रक्रिया सरल और आसान है। लोन रकम का भुगतान भी फटाफट हो जाता है। पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन और ऑनलाइन उपलब्ध है।

किफायती ब्याज दर- आपका क्रेडिट स्कोर सही रहने पर आपको हमारे यहां से लोन देने वाली दूसरी कंपनियों के मुकाबले 3 लाख का पर्सनल लोन किफायती ब्याज दर पर मिलेगा।

ईएमआई के कई विकल्प- हमारे यहां लोन चुकाने के लिए ईएमआई के कई विकल्प आपको मिलेंगे।

रु. 3 लाख के पर्सनल लोन के लिए पात्रता:

  • राष्ट्रीयता: भारतीय
  • पेशा: किसी निजी लिमिटेड कंपनी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, बहुराष्ट्रीय कंपनी, सरकारी संगठन के कर्मचारी या स्व-रोज़गार वाले व्यक्ति​
  • के नौकरीपेशा कर्मचारी या वर्तमान नीति के अनुसार न्यूनतम
  • कारोबार के साथ साथ स्व-नियोजित
  • आयु: 24 से 60 (लोन परिपक्वता के समय)
  • न्यूनतम आय: नौकरीपेशा आवेदकों की मासिक आय कम से कम रु. 25,001* होनी चाहिए। स्व-रोज़गार वाले आवेदकों के लिए उनके पेशे के अनुसार वार्षिक टर्नओवर या कर-पश्चात लाभ पर विचार किया जाएगा
  • अनिवार्य कार्य अनुभव: नौकरीपेशा आवेदकों के पास कम से कम 6 माह का कार्य अनुभव होना चाहिए। स्व-रोज़गार वाले आवेदकों का व्यवसाय कम से कम 3 वर्ष पुराना होना चाहिए
  • न्यूनतम सिबिल स्कोर: 700*
  • इनकम के % के रूप में अधिकतम ईएमआई: 65.00%*

3 लाख के पर्सनल लोन की ब्याज दरें (इंटरेस्ट रेट):

पर्सनल लोन लेते समय उसकी ब्याज दरें जरूर देखना चाहिए। ये दरें आपकी ईएमआई को सीधे प्रभावित करती हैं। 3 लाख के पर्सनल लोन की ब्याज दरें 12%* सालाना से शुरू होती हैं। वास्तविक इंटरेस्ट रेट आपकी लोन अवधि, आपका सिबिल स्कोर, आपकी वित्तीय स्थिति, आपकी मौजूदा वित्तीय देनदारी पर भी निर्भर करता है। आप एक साल से लेकर 5 साल का लोन ले सकते हैं। अगर 3 लाख का पर्सनल लोन 12%* सालाना ब्याज दर पर 5 साल के लिए लेते हैं, तो उसकी ईएमआई रु.6,673 होगी। 3 लाख के पर्सनल लोन पर जीएसटी के साथ कुल रकम का 4% प्रोसेसिंग फीस वसूला जाता है। इसके अलावा, समय से पहले लोन चुकाने पर लोन राशि का 2-7*% तक भुगतानपूर्व शुल्क लिया जाता है।​

3 लाख के पर्सनल लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़:

3 लाख के पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ करने होंगे:

  1. पैन
  2. पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट,वोटर आईडी, आदि)
  3. हस्ताक्षर प्रमाण (पासपोर्ट, पैन कार्ड, आदि)
  4. पता प्रमाण (पासपोर्ट कॉपी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, उपयोगिता बिल-गैस या बिजली बिल, वोटर आईडी,राशन कार्ड, किराया समझौता, आदि)
  5. पिछले 12 महीनों के बैंक विवरण

नौकरीपेशा व्यक्ति को अतिरिक्त रूप से निम्नलिखित जमा करना होगा:

  1. आयकर रिटर्न या फॉर्म 16

स्व-व्यवसायी व्यक्ति को अतिरिक्त रूप से निम्नलिखित की जरूरत होगी:

निम्नलिखित जमा करने के लिए (स्वयं/व्यावसायिक इकाई के लिए जैसा लागू हो):

  1. बैलेंस शीट और लाभ और हानि खाता, पिछले 2 वर्षों के लिए आय गणना
  2. पिछले 2 वर्षों का आयकर रिटर्न
  3. व्यापार प्रमाण (लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाण पत्र, जीएसटी नंबर)
  4. आईटी आकलन या निकासी प्रमाणपत्र
  5. आयकर चालान या टीडीएस प्रमाणपत्र (फॉर्म 16ए) या आईटीआर में घोषित आय के लिए फॉर्म 26एएस

आपसे अतिरिक्त डॉक्यूमेंट्स मांगे जा सकते हैं।

लोन के लिए जरूरी दस्तावेज के बारे में आपने जान लिया। तो, अब एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट से पर्सनल लोन के लिए इस लिंक पर जाकर तुरंत अप्लाई कर दीजिए।

* नियम और शर्तें लागू

इस तरह से, आप एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट के पर्सनल लोन की लोन पात्रता खुद से जांचकर बिना देर किए इस लिंक पर जाकर लोन के लिए तुरंत अप्लाई कर दीजिए।

3 लाख के पर्सनल लोन के लिए आवेदन कैसे करें:

  1. एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट के ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं और वहां दिए गए 'पर्सनल लोन' सेक्शन में अपना आवेदन प्रक्रिया आरंभ करें।
  2. आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण जैसे कि आपका मोबाइल नंबर, पैन कार्ड नंबर, आपके निवास का पिनकोड, और आपकी नौकरी की स्थिति (चाहे आप स्व-रोजगार हैं या वेतनभोगी) भरें।
  3. आपके मोबाइल पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा, उसे दर्ज करके अपने फोन नंबर की पुष्टि करें और आगे के सत्यापन के लिए अपनी ईमेल आईडी प्रदान करें।
  4. अगले चरण में, अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि ईमेल पता, जन्म तारीख, लिंग, आपकी सालाना आय, और पिछले रोजगार की जानकारी को भरें।
  5. दी गई लोन की शर्तों और राशि की समीक्षा करें, और यदि आप संतुष्ट हों, तो आवेदन को आगे बढ़ाने के लिए स्वीकृति दें।
  6. अपनी पहचान की पुष्टि के लिए एक सेल्फी और KYC दस्तावेज अपलोड करें।
  7. अपने बैंक खाते की जानकारी प्रदान करें, जिसका हमारे द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
  8. एक बार जब आपका बैंक खाता सत्यापित हो जाता है, तो विवाहित स्थिति, लोन के उद्देश्य, पिता का नाम, माता का विवाहपूर्व नाम, और अन्य संदर्भ जानकारियां प्रदान करने के लिए कहा जाएगा।
  9. डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग में से अपना पसंदीदा भुगतान विधि चुनें और ई-एनएसीएच सेटअप की प्रक्रिया पूरी करें।
  10. लोन अनुबंध की गहन समीक्षा करें और इसे स्वीकार करने के लिए डिजिटल हस्ताक्षर करें।
  11. अंत में, अपने पंजीकृत मोबाइल पर भेजे गए OTP का उपयोग करके लोन समझौते की पुष्टि करें, जिसके बाद आपकी लोन प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।

3 लाख के पर्सनल लोन की EMI: 3 से 5 साल की अवधि तक (समझने के लिए)

पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करने से पहले उसकी ईएमआई जान लें। हमारा ऑनलाइन ईएमआई कैलकुलेटर आपको इस काम में मदद करेगा।  

लोन रकम (रु. में)

ब्याज दर (सालाना)

अवधि (साल में)

ईएमआई (रु. में)

रु. 3 लाख

12.5%*

1

26,655

2

14,122

3

9,964

4

7,900

5

6,673

(डिस्क्लेमर: यह अनुमानित ईएमआई है। वास्तविक ईएमआई अलग हो सकती है।)

अगर रु. 3 लाख के पर्सनल लोन की जरूरत है, तो देर मत कीजिए। एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट आपकी मदद के लिए तैयार है। आप बस हमारे पर्सनल लोन के लिए इस लिंक पर जाकर झटपट अप्लाई कर दें।

पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करें

Page also available in: इंग्लिश - English

*कृपया ध्यान दें कि लोन एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट के विवेक पर वितरित किए जाते हैं। अंतिम अनुमोदन, लोन शर्तें और वितरण प्रक्रिया लोन आवेदन के समय एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट की नीति के अधीन होगी। यदि आप एक मौजूदा ग्राहक हैं और अपने लोन को अवधि से पहले चुकाना चाहते हैं, तो कृपया ध्यान दें कि अवधि से पहले लोन चुकाने की शर्तें और शुल्क अनुरोध के समय हमारी नीति के अनुसार लागू होंगे।
हम अपनी सेवाओं में पूर्ण पारदर्शिता प्रदान करने के प्रयास करते हैं। हालाँकि, कृपया ध्यान दें कि इस पृष्ठ के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण के बीच सामग्री में किसी भी अंतर के मामले में, अंग्रेजी पृष्ठ में दी गई जानकारी को अंतिम माना जाना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

₹3 लाख के पर्सनल लोन पर ईएमआई कितनी होगी?

अगर 3 लाख का पर्सनल लोन 12.5% सालाना ब्याज दर पर 5 साल के लिए लेते हैं, तो उसकी ईएमआई ₹6,673 होगी।

₹3 लाख के लोन पर कुल ब्याज कितना देना होगा?

अगर 3 लाख का पर्सनल लोन 12.5% सालाना ब्याज दर पर 5 साल के लिए लेते हैं, तो उसकी ईएमआई ₹6,673, होगी। कुल ब्याज ₹1,00,400 देना होगा।

₹3 लाख पर 1 साल, 3 साल और 5 साल में कितना ब्याज बनता है?

₹3 लाख का पर्सनल लोन 12.5% सालाना ब्याज दर पर लेते हैं तो 1 साल का कुल ब्याज ₹19,856 तीन साल का कुल ब्याज ₹58,715और 5 साल का कुल ब्याज ₹1,00,400 होगा।

₹3 लाख के पर्सनल लोन के लिए प्रोसेसिंग समय क्या है?

₹3 लाख के पर्सनल लोन के लिए एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट में ऑनलाइन आवेदन के कुछ मिनटों के भीतर प्रोसेसिंग शुरू हो जाता है। हालांकि, ऑफ़लाइन आवेदनों के लिए प्रोसेसिंग में कुछ दिन लग सकते हैं।

₹3 लाख का पर्सनल लोन प्राप्त करने के लिए मेरा सिबिल स्कोर क्या होना चाहिए?

₹3 लाख का पर्सनल लोन प्राप्त करने के लिए आपका सिबिल स्कोर कम से कम 700 होना चाहिए।

₹3 लाख के पर्सनल लोन के लिए पात्रता मानदंड क्या होंगे?

₹3 लाख के पर्सनल लोन के लिए पात्रता मानदंड:

  • राष्ट्रीयता: भारतीय
  • पेशा: किसी निजी लिमिटेड कंपनी या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के नौकरीपेशा कर्मचारी या वर्तमान नीति के अनुसार न्यूनतम कारोबार के साथ साथ स्व-नियोजित
  • आयु: 24-60 साल (लोन के परिपक्वता के समय
  • न्यूनतम आय: प्रतिमाह रु. 25,001*; स्व-रोज़गार वाले आवेदकों के लिए उनके पेशे के अनुसार वार्षिक टर्नओवर या कर-पश्चात लाभ को पात्रता निर्धारण के दौरान ध्यान में रखा जाएगा
  • न्यूनतम सिबिल स्कोर: 700

क्या मुझे ₹3 लाख का पर्सनल लोन तुरंत मिल सकता है?

हां, आपको ₹3 लाख का पर्सनल लोन तुरंत मिल सकता है। अगर आपका सिबिल स्कोर बहुत अच्छा हो, आपके पास सारे आवश्यक दस्तावेज़ हों और आप पर्सनल लोन के पात्र हैं, तो कई बैंक और वित्तीय संस्थान ₹3 लाख का पर्सनल लोन तुरंत देते हैं।

क्या बिना सैलरी स्लिप के 3 लाख का लोन मिल सकता है?

हां, बिना सैलरी स्लिप के 3 लाख का पर्सनल लोन मिल सकता है। कुछ बैंक और लोन देने वाली कंपनियां केवल बैंक विवरण और आयकर रिटर्न, बैलेंस शीट, लाभ-हानि खाता जैसे दस्तावेज़ के आधार पर पर्सनल लोन देती हैं। कई लोन ऐप्स भी बिना सैलरी स्लिप के लोन देते हैं।

मुझे अपने फोन पर 3 लाख का पर्सनल लोन कैसे मिल सकता है?

आपको फोन पर 3 लाख का पर्सनल लोन पाने के लिए आप एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट के वेबसाइट के जरिये आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको आपके आधार कार्ड, पैन, बैंक विवरण, आय विवरणी जैसे दस्तावेज़ों की जरूरत पड़ेगी।

क्या पर्सनल लोन की ईएमआई फिक्स होती है या बदल सकती है?

पर्सनल लोन की ईएमआई फिक्स भी होती है और बदल सकती है। पर्सनल लोन देने वाले बैंक और वित्तीय संस्थान लोन आवेदकों को लोन देते समय दोनों विकल्प देते हैं। पर्सनल लोन लेते समय आपको दोनों में से एक विकल्प चुनना होता है। लोन लेने के बाद भी आप लोन की ईएमआई और लोन अवधि बदलने के लिए लोनदाता को कह सकते हैं।

Read MoreRead Less

Insurance disclaimer SMICC is registered with the Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI) as a Corporate Agent. IRDAI Registration No.: [CA0098] CIN No. U65191TN1994PLC079235. The insurance policy is a contract between the customer and the insurance company, and policy is underwritten by insurance companies. SMICC acts only as the distributor and is not responsible for any risk, policy issuance, claim settlement/repudiation etc. Insurance is the subject matter of solicitation. Purchase of insurance is voluntary and subject to insurer underwriting and policy terms and conditions. Customers are advised to read the policy terms and conditions, benefits, exclusions, claim settlement carefully before purchase. Kindly note that “Insurance Products” are not mandatory for the purpose of the application and disbursement of loan. It shall be the sole discretion of the customer, by providing explicit consent, to avail such insurance along with the Loan.
Beware of Spurious calls/ Fraud phone calls IRDAI is not involved in activities like selling Insurance policies, announcing bonus or investment of premium. Public receiving such phone calls are requested to lodge a police complaint.