हम सब जानते हैं कि उच्च शिक्षा दिनोंदिन कितनी महंगी होती जा रही है। लेकिन,  एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट से उच्च शिक्षा के लिए सस्ता पर्सनल लोन लेकर आप खुद की या अपने बच्चे की उच्च शिक्षा हासिल करने के सपने को पूरा कर सकते हैं। पर्सनल लोन शिक्षा लोन से अलग होता है। आमतौर पर भारतीय छात्र शिक्षा लोन लेकर अपने देश में या विदेश में जाकर अपनी उच्च शिक्षा पूरी करते हैं।

उच्च शिक्षा के लिए पर्सनल लोन के फायदे:

उच्च शिक्षा के लिए पर्सनल लोन के लिए आवेदन करना आसान है। आप ऑनलाइन या हमारी किसी नजदीकी शाखा में जाकर आवेदन भरने की ऑफलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। चलिये जानते हैं उच्च शिक्षा के लिए पर्सनल लोन की विशेषता और उसके फायदे -

  1.  एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट से शिक्षा लोन के बदले पर्सनल लोन लेकर आप भारत या विदेश में मान्यताप्राप्त प्रोग्राम में उच्च शिक्षा हासिल कर सकते हैं। 
  2. आप  एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट से बिना कुछ गिरवी रखे रु.10 लाख* तक लोन ले सकते हैं। लोन की रकम आपके लोकेशन, आपकी उम्र, आपकी क्रेडिट हिस्ट्री समेत कई कारकों पर निर्भर करती है। 
  3. अगर आपको रु.10 लाख* से ज्यादा लोन चाहिए, तो सिक्योर्ड लोन के लिए कोई प्रॉपर्टी गिरवी रखनी पड़ेगी। इसको विस्तार से जानने के लिए हमारे प्रॉपर्टी पर लोन सेक्शन में जाइये।   
  4. एक खास लोन रकम तक मार्जिन लागू नहीं होता है।  
  5. शिक्षा लोन की ही तरह आप तरह तरह के पर्सनल लोन के जरिये प्रोग्राम फीस, हॉस्टल में रहने और आने-जाने का खर्च, किताबें और कंप्यूटर खरीदने जैसे कामों के लिए पैसे का इंतजाम कर सकते हैं। 
  6. आप उच्च शिक्षा लोन के विपरीत पर्सनल लोन के तहत 12-60 महीने की लचीली चुकौती अवधि का आनंद उठा सकते हैं। 
  7. ध्यान रहे उच्च शिक्षा के लिए पर्सनल लोन के प्राथमिक आवेदक को हमारा पर्सनल लोन के लिए पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा।  

उच्च शिक्षा के लिए पर्सनल लोन के लिए पात्रता मानदंड: (स्व-व्यवसायियों के लिए)

  • राष्ट्रीयता: भारतीय
  • आयु: 22-60 साल 
  • न्यूनतम आय: न्यूनतम सालाना टर्नओवर और सालाना कर पश्चात लाभ पेशा या कारोबार के अनरूप 
  • कारोबार शुरू किए हुए कम से कम 3 साल होना चाहिए 
  • न्यूनतम सिबिल स्कोर: 750 या उससे अधिक 
  • इनकम के % के रूप में अधिकतम ईएमआई: 65%
  • लोन रकम: रु. 10 लाख*

उच्च शिक्षा के लिए पर्सनल लोन के लिए पात्रता मानदंड: (नौकरीपेशा के लिए)

  • राष्ट्रीयता: भारतीय
  • पेशा: किसी निजी लिमिटेड कंपनी या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम
  • के नौकरीपेशा कर्मचारी या वर्तमान नीति के अनुसार न्यूनतम 
  • कारोबार के साथ साथ स्व-नियोजित
  • आयु: 24-60 साल 
  • न्यूनतम आय: रु.25,001 प्रतिमाह
  • अनिवार्य कार्य अनुभव: 6 माह
  • न्यूनतम सिबिल स्कोर: 700*
  • इनकम के % के रूप में अधिकतम ईएमआई: 65.00%* 

आप लोन के लिए पात्र हैं या नहीं, इस लिंक पर जाकर आसानी से चेक करें।

उच्च शिक्षा के लिए पर्सनल लोन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स:

उच्च शिक्षा के लिए पर्सनल लो के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे:

  1. पैन
  2. पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी, आदि)
  3. हस्ताक्षर प्रमाण (पासपोर्ट, पैन कार्ड, आदि)
  4. पता प्रमाण (पासपोर्ट कॉपी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, उपयोगिता बिल-गैस या बिजली बिल, वोटर आईडी,राशन कार्ड, किराया समझौता, आदि)
  5. पिछले 12 महीनों के बैंक विवरण

आपसे अतिरिक्त डॉक्यूमेंट्स मांगे जा सकते हैं।

तो, देर मत कीजिए, इस लिंक पर क्लिक करके हमसे उच्च शिक्षा के लिए पर्सनल लोन लेकर उच्च शिक्षा हासिल करने के अपने या अपने बच्चे के सपने को पूरी कीजिए।

*नियम व शर्तें लागू।

पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करें

Page also available in: इंग्लिश - English

*कृपया ध्यान दें कि लोन एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट के विवेक पर वितरित किए जाते हैं। अंतिम अनुमोदन, लोन शर्तें और वितरण प्रक्रिया लोन आवेदन के समय एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट की नीति के अधीन होगी। यदि आप एक मौजूदा ग्राहक हैं और अपने लोन को अवधि से पहले चुकाना चाहते हैं, तो कृपया ध्यान दें कि अवधि से पहले लोन चुकाने की शर्तें और शुल्क अनुरोध के समय हमारी नीति के अनुसार लागू होंगे।
हम अपनी सेवाओं में पूर्ण पारदर्शिता प्रदान करने के प्रयास करते हैं। हालाँकि, कृपया ध्यान दें कि इस पृष्ठ के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण के बीच सामग्री में किसी भी अंतर के मामले में, अंग्रेजी पृष्ठ में दी गई जानकारी को अंतिम माना जाना चाहिए।

Insurance disclaimer SMICC is registered with the Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI) as a Corporate Agent. IRDAI Registration No.: [CA0098] CIN No. U65191TN1994PLC079235. The insurance policy is a contract between the customer and the insurance company, and policy is underwritten by insurance companies. SMICC acts only as the distributor and is not responsible for any risk, policy issuance, claim settlement/repudiation etc. Insurance is the subject matter of solicitation. Purchase of insurance is voluntary and subject to insurer underwriting and policy terms and conditions. Customers are advised to read the policy terms and conditions, benefits, exclusions, claim settlement carefully before purchase. Kindly note that “Insurance Products” are not mandatory for the purpose of the application and disbursement of loan. It shall be the sole discretion of the customer, by providing explicit consent, to avail such insurance along with the Loan.
Beware of Spurious calls/ Fraud phone calls IRDAI is not involved in activities like selling Insurance policies, announcing bonus or investment of premium. Public receiving such phone calls are requested to lodge a police complaint.