अगर आप खुद का कारोबार शुरू करना चाहते हैं या कारोबार को बढ़ाना चाहते हैं और इसके लिए पैसों की जरूरत हो, तो पर्सनल लोन आपकी मदद करेगा।  एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट से अपने कारोबार से जुड़े कामों के लिए आसानी से झटपट पर्सनल लोन ले सकते हैं। 

रु. 4 लाख के पर्सनल लोन की 1 से 5 साल की ईएमआई?(समझने के लिए)

पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करने से पहले उसकी ईएमआई जान लेंगे, तो अच्छा रहेगा। हमारा ऑनलाइन ईएमआई कैलकुलेटर आपको पर्सनल लोन  लेने से पहले उसकी ईएमआई जानने में मदद करेगा।   

लोन रकम (रु. में)

ब्याज दर (सालाना)

अवधि (साल में)

ईएमआई (रु. में)

रु. 4 लाख 

12.5%* 

1

35,633

2

18,923

3

13,381

4

10,632

5

8,999

(डिस्क्लेमर: यह अनुमानित ईएमआई है। वास्तविक ईएमआई अलग हो सकती है।)  

पर्सनल लोन के लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए। साथ ही पात्रता मानदंड पूरा करना होगा।

पर्सनल लोन के लिए पात्रता मानदंड:

  • राष्ट्रीयता: भारतीय
  • आयु: 22-60 साल 
  • न्यूनतम आय: न्यूनतम सालाना टर्नओवर और सालाना कर पश्चात लाभ पेशा या कारोबार के अनरूप 
  • कारोबार शुरू किए हुए कम से कम 3 साल होना चाहिए 
  • न्यूनतम सिबिल स्कोर: 750 या उससे अधिक 
  • इनकम के % के रूप में अधिकतम ईएमआई: 65%
  • लोन रकम: रु. 10 लाख*

आप लोन के लिए पात्र हैं या नहीं, इस लिंक पर जाकर आसानी से चेक करें।

पर्सनल लोन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

पर्सनल लोन के लिए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे:

  1. पैन
  2. पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी, आदि)
  3. हस्ताक्षर प्रमाण (पासपोर्ट, पैन कार्ड, आदि)
  4. पता प्रमाण (पासपोर्ट कॉपी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, उपयोगिता बिल-गैस या बिजली बिल, वोटर आईडी,राशन कार्ड, किराया समझौता, आदि)
  5. पिछले 6 महीनों के बैंक विवरण
  6. बैलेंस शीट और लाभ और हानि खाता, पिछले 2 वर्षों के लिए आय गणना
  7. पिछले 2 वर्षों का आयकर रिटर्न
  8. व्यापार प्रमाण (लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाण पत्र, जीएसटी नंबर)
  9. आईटी आकलन या निकासी प्रमाणपत्र
  10. आयकर चालान या टीडीएस प्रमाणपत्र (फॉर्म 16ए) या आईटीआर में घोषित आय के लिए फॉर्म 26एएस

आपसे अतिरिक्त डॉक्यूमेंट्स मांगे जा सकते हैं। 

 एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट पर्सनल लोन ब्याज दर- जनवरी 2023

पर्सनल लोन ब्याज दर

12.5%* से 30% प्रति वर्ष

प्रोसेसिंग फीस

लोन राशि का 4% + GST

लोन की अवधि 

अधिकतम 60 महीने 

प्रति लाख लोन पर ईएमआई

60 महीने के लिए रु.2,250

प्रीपेमेंट चार्ज

बकाया मूलधन का 2% से 7%

पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले कृप्या नीति और शुल्क देखें। 

पर्सनल लोन फीस और शुल्क:

पर्सनल लोन लेते समय आपको कुछ फीस और शुल्क ध्यान में रखना चाहिए। ये फीस और शुल्क ब्याज दर के साथ लोन की कुल लागत पर असर डालते हैं। नीचे लोन लेते समय लागू फीस और शुल्क की विस्तार से जानकारी दी गई है। 

 एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट पर्सनल लोन फीस और शुल्क 

फीस टाइप

लागू शुल्क 

विलंबित भुगतान शुल्क

दिन-प्रतिदिन के आधार पर गणना की गई बकाया राशि पर देय तिथि से वास्तविक भुगतान की तिथि तक प्रति माह 2% तक (24% प्रति वर्ष) देय।

चेक/ईसीएस अस्वीकृति शुल्क (चेक प्रति अस्वीकरण/ईसीएस प्रति प्रस्तुति)

रु. 500

अदला-बदली शुल्क: पुनर्भुगतान साधनों में किसी भी बदलाव के लिए (प्रति अनुरोध)

रु. 500 + जीएसटी

लोन निरस्तीकरण शुल्क

रु. 1,000 + जीएसटी

प्रोसेसिंग फीस

लोन राशि का 4% + GST

*सभी इंडिविजुअल्स को मंजूर किए गए सभी फ्लोटिंग रेट टर्म लोन पर फोरक्लोजर/प्री-पेमेंट शुल्क नहीं वसूला जाएगा। 

पर्सनल लोन के बारे में आपने इतना सबकुछ जाना, तो देर क्यों करना।  एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट से पर्सनल लोन के लिए इस लिंक पर जाकर झटपट अप्लाई कर दें। 

*नियम व शर्तें लागू 

पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करें

Page also available in: इंग्लिश - English

*कृपया ध्यान दें कि लोन एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट के विवेक पर वितरित किए जाते हैं। अंतिम अनुमोदन, लोन शर्तें और वितरण प्रक्रिया लोन आवेदन के समय एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट की नीति के अधीन होगी। यदि आप एक मौजूदा ग्राहक हैं और अपने लोन को अवधि से पहले चुकाना चाहते हैं, तो कृपया ध्यान दें कि अवधि से पहले लोन चुकाने की शर्तें और शुल्क अनुरोध के समय हमारी नीति के अनुसार लागू होंगे।
हम अपनी सेवाओं में पूर्ण पारदर्शिता प्रदान करने के प्रयास करते हैं। हालाँकि, कृपया ध्यान दें कि इस पृष्ठ के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण के बीच सामग्री में किसी भी अंतर के मामले में, अंग्रेजी पृष्ठ में दी गई जानकारी को अंतिम माना जाना चाहिए।

Insurance disclaimer SMICC is registered with the Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI) as a Corporate Agent. IRDAI Registration No.: [CA0098] CIN No. U65191TN1994PLC079235. The insurance policy is a contract between the customer and the insurance company, and policy is underwritten by insurance companies. SMICC acts only as the distributor and is not responsible for any risk, policy issuance, claim settlement/repudiation etc. Insurance is the subject matter of solicitation. Purchase of insurance is voluntary and subject to insurer underwriting and policy terms and conditions. Customers are advised to read the policy terms and conditions, benefits, exclusions, claim settlement carefully before purchase. Kindly note that “Insurance Products” are not mandatory for the purpose of the application and disbursement of loan. It shall be the sole discretion of the customer, by providing explicit consent, to avail such insurance along with the Loan.
Beware of Spurious calls/ Fraud phone calls IRDAI is not involved in activities like selling Insurance policies, announcing bonus or investment of premium. Public receiving such phone calls are requested to lodge a police complaint.