कमर्शियल व्हीकल लोन आपको बिल्कुल वही व्हीकल दिला सकता है जो आपके बिजनेस की परिचालन जरूरतों के लिए सबसे उपयुक्‍त हो। चूंकि ये व्हीकल आपके निजी इस्‍तेमाल के लिए नहीं हैं, इसलिए ब्याज दरें पारंपरिक टू-व्‍हीलर लोन या कार लोन से अलग होती हैं। कमर्शियल व्हीकल की ब्याज दरों की अच्छी समझ आपको अपने कमर्शियल व्हीकल को फाइनेंस करने का सबसे अच्छा तरीका तय करने में मदद करेगी।

कमर्शियल व्हीकल लोन की ब्याज दरें और प्रभार

लोन के लिए आवेदन करते समय आपकी प्रोफ़ाइल के आधार पर कमर्शियल व्हीकल लोन की सबसे अच्छी ब्याज दर तय की जाएगी। एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट द्वारा लगाई जाने वाली ब्याज दरों और प्रभारों का विवरण नीचे दिया गया है:

कमर्शियल व्हीकल लोन की ब्याज दर

10% प्रति वर्ष से शुरू*

दस्तावेज़ शुल्क

लोन राशि का 2% तक या रु. 10,000, रु. 7,500 और रु. 6,400 (MHCV, ILCV और SCV के लिए) में से जो भी अधिक हो।

लोन की राशि

7,5000 रुपये से शुरू

लोन की अवधि

5 वर्ष या 60 महीने तक

प्रति लाख सबसे कम ईएमआई

5 वर्ष या 60 महीने के लिए रु. 2,125

विलंबित भुगतान प्रभार

दैनिक आधार पर गणना की गई ओवरड्यू राशि पर 2% मासिक (24% प्रति वर्ष)

डुप्लिकेट एनओसी/एनओसी का पुनर्वैधीकरण

रु. 295 (जीएसटी सहित)

लोन निरस्‍तीकरण शुल्क (पहली ईएमआई से पहले लोन निरस्‍त करना)

लोन संवितरण चेक के नकदीकरण से पहले स्टाम्प ड्यूटी और रु. 1500 का भुगतान करना होगा। अन्यथा लोन पूर्व-भुगतान प्रभार लागू होगा।

चेक/ईसीएस वापसी प्रभार (प्रति चेक वापसी/ ईसीएस की प्रति प्रस्‍तुति)

रु. 500

कमर्शियल व्हीकल लोन फोरक्लोज़र शुल्क

ऋण समझौते की तिथि से फोरक्लोज़र अवधि

फोरक्लोज़र शुल्क

समझौते की तिथि से 6 महीने के भीतर

4.00%

समझौते की तिथि से 7 महीने से 12 महीने के भीतर

4.00%

समझौते की तिथि से 13 महीने से 60 महीने के भीतर

3.00%

कमर्शियल व्हीकल फाइनेंसिंग में ब्याज दरें महत्वपूर्ण क्यों हैं?

ब्याज दर इस बात का निर्णायक कारक है कि आप अपने कमर्शियल व्हीकल लोन का भुगतान कितनी आसानी से कर सकते हैं। कम ब्याज दर न केवल मासिक भुगतान को अधिक किफायती बनाएगी बल्कि लोन की अवधि के दौरान आपको पैसे बचाने में भी मदद करेगी। दूसरी ओर, अधिक ब्याज दर का मतलब है कि आपको लोन की अवधि के दौरान अधिक भुगतान करना होगा। इससे मासिक किस्तों का समय पर भुगतान करना भी चुनौतीपूर्ण बन सकता है।

कुल मिलाकर, कमर्शियल व्हीकल लोन की कम ब्याज दर आपके मासिक भुगतान को कम कर देगी, जिससे आपके पास अपने बिजनेस के लिए अधिक पूंजी होगी।

ब्याज दरें कर्ज लेने की कुल लागत और मासिक भुगतान को कैसे प्रभावित करती हैं?

कर्ज लेने की कुल लागत और मासिक भुगतान दोनों ही ब्याज दरों से सीधे प्रभावित होते हैं। ब्याज दर जितनी अधिक होगी, कर्ज लेने की लागत उतनी ही अधिक होगी। यानी, आप मूलधन या उधार ली गई राशि पर ब्याज के रूप में अतिरिक्त राशि का भुगतान करेंगे। इसका यह भी अर्थ है कि आप संभवतः अधिक मासिक भुगतान करेंगे।

इसके विपरीत, कम ब्याज दर से कर्ज लेने की लागत भी कम होगी क्योंकि आप लोन की अवधि के दौरान कम ब्याज का भुगतान करेंगे। इससे मासिक भुगतान की लागत कम हो जाती है।

ब्याज दरें निर्धारित करते समय लोनदाता किन विभिन्न कारकों पर विचार करते हैं

कमर्शियल व्हीकल लोन की ब्याज दर कई कारकों पर निर्भर करेगी। कुछ सबसे महत्वपूर्ण कारक नीचे दिए गए हैं:

  • लोन की राशि
  • उत्‍पादों में अंतर्निहित लोन और चूक के जोखिम
  • व्यावसायिक योग्यता
  • कमाई और रोजगार में स्थिरता और चुकौती की क्षमता
  • प्राथमिक और कोलेटरल प्रतिभूतियों की प्रकृति और मूल्य
  • चुकौती के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड
  • उद्योग जगत के रुझान

कृपया ध्यान दें: ब्याज दर की गणना दैनिक बैलेंस के आधार पर की जाएगी और लोन समझौते में निर्धारित दर पर मासिक शेष पर बदली जाएगी। ब्याज दर सीमा सांकेतिक है और अंतिम दर (क) ग्राहकों की प्रोफाइल (ख) लोन की अवधि (ग) निवास का भूगोल (घ) कोलेटरल की प्रकृति (यदि प्रदान की गई है) (ङ) एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट के साथ पिछले/मौजूदा संबंध) के आधार पर तय की जाती है। ब्याज की दरें एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट के एकमात्र विवेक पर किसी भी समय बदली जा सकती हैं।

निष्कर्ष

कमर्शियल व्हीकल लोन के लिए आवेदन करते समय, ब्याज दरों को समझना और यह जानना जरूरी है कि वे आपके मासिक भुगतान को कैसे प्रभावित कर सकते हैं। एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट में, कमर्शियल व्हीकल्स के लिए सबसे कम ब्याज दर 10%* प्रति वर्ष है। आपकी ज़रूरतों के हिसाब से कई तरह के चुकौती विकल्पों के साथ, एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट सफल बिज़नेस की राह में आपका एक भरोसेमंद साथी है। हमारा कमर्शियल व्हीकल ईएमआई कैलकुलेटर आपको अपने मासिक भुगतान की योजना बनाने में मदद करेगा।

कमर्शियल व्हीकल लोन के लिए आवेदन करें

Page also available in:इंग्लिश - English

*कृपया ध्यान दें कि लोन एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट के विवेक पर वितरित किए जाते हैं। अंतिम अनुमोदन, लोन शर्तें और वितरण प्रक्रिया लोन आवेदन के समय एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट की नीति के अधीन होगी। यदि आप एक मौजूदा ग्राहक हैं और अपने लोन को अवधि से पहले चुकाना चाहते हैं, तो कृपया ध्यान दें कि अवधि से पहले लोन चुकाने की शर्तें और शुल्क अनुरोध के समय हमारी नीति के अनुसार लागू होंगे।
हम अपनी सेवाओं में पूर्ण पारदर्शिता प्रदान करने के प्रयास करते हैं। हालाँकि, कृपया ध्यान दें कि इस पृष्ठ के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण के बीच सामग्री में किसी भी अंतर के मामले में, अंग्रेजी पृष्ठ में दी गई जानकारी को अंतिम माना जाना चाहिए।

Insurance disclaimer SMICC is registered with the Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI) as a Corporate Agent. IRDAI Registration No.: [CA0098] CIN No. U65191TN1994PLC079235. The insurance policy is a contract between the customer and the insurance company, and policy is underwritten by insurance companies. SMICC acts only as the distributor and is not responsible for any risk, policy issuance, claim settlement/repudiation etc. Insurance is the subject matter of solicitation. Purchase of insurance is voluntary and subject to insurer underwriting and policy terms and conditions. Customers are advised to read the policy terms and conditions, benefits, exclusions, claim settlement carefully before purchase. Kindly note that “Insurance Products” are not mandatory for the purpose of the application and disbursement of loan. It shall be the sole discretion of the customer, by providing explicit consent, to avail such insurance along with the Loan.
Beware of Spurious calls/ Fraud phone calls IRDAI is not involved in activities like selling Insurance policies, announcing bonus or investment of premium. Public receiving such phone calls are requested to lodge a police complaint.