कमर्शियल व्हीकल लोन: अवलोकन पृष्‍ठ 

स्व-रोजगार वाले व्यक्ति के रूप में, यदि आप ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़े हैं या आप इसे शुरू करने का प्‍लान बना रहे हैं, तो एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट कमर्शियल व्हीकल लोन आपके लिए उपयुक्‍त और अनुकूल वित्तीय सहायता है।

ट्रकों से लेकर टिपर तक, एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट सभी प्रकार के हल्के और हैवी कमर्शियल व्हीकल्स के लिए फाइनेंस प्रदान करता है। यह लोन विभिन्न प्रोफाइल वाले ग्राहकों द्वारा लिया जा सकता है। स्व-रोजगार वाले व्यक्ति हमेशा नए कमर्शियल व्हीकल,  प्रयुक्‍त कमर्शियल व्हीकल खरीदने, कमर्शियल व्हीकल के रीफाइनेंस आदि के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कमर्शियल व्हीकल लोन की विशेषताएं

कमर्शियल व्हीकल लोन उन लोगों और बिज़नेसों के लिए लोन का विशेष ऑफर है, जो प्रमुख निर्माताओं से नए या पुराने कमर्शियल व्हीकल खरीदकर उनकी परिचालन और लॉजिस्टिक क्षमताओं को बेहतर बनाने में मदद करता है।

एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट रु. 75,000* से शुरू होने वाले त्वरित और परेशानी-मुक्‍त कमर्शियल व्हीकल लोन प्रदान करता है, जिसे आगे भी आपकी कमर्शियल व्हीकल की ज़रूरतों के अनुकूल बनाया जा सकता है। 100% तक फाइनेंसिंग के साथ, एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट के कमर्शियल व्हीकल लोन अधिक सुविधाजनक हैं और 10% से 25%* प्रति वर्ष के बीच प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर उपलब्ध हैं।

आप अपनी ज़रूरत और सुविधा के अनुसार अनेक विकल्पों में से अपनी चुकौती अवधि चुन सकते हैं।

कमर्शियल व्हीकल लोन के फायदे

कमर्शियल व्हीकल लोन के फायदों में शामिल हैं:

1. विभिन्न व्हीकल फाइनेंसिंग:

कमर्शियल व्हीकल लोन से, आप एक व्हीकल या एक फ्लीट की खरीद को फाइनेंस करा सकते हैं जिसमें भारत में निर्माताओं की कई किस्में शामिल हैं। यह छोटे और हल्के कमर्शियल व्हीकल्स का संयोजन भी हो सकता है जो आपके व्यवसाय को आगे बढ़ा सकते हैं।

2. आसान प्रोसेसिंग:

एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट से कमर्शियल व्हीकल लोन की प्रोसेसिंग आसान, तेज़ और सुविधाजनक है।

3. अनुकूल चुकौती अवधि:

चुकौती अवधि में अनुकूल चुकौती अवधि शामिल हैं जो 12 से 60 महीनों के बीच की आसान मासिक किश्तें हो सकती हैं। 

4. व्हीकल फाइनेंस के लिए पात्रता मानदंड

नए कमर्शियल व्हीकल्स के लिए कमर्शियल व्हीकल लोन पात्रता में शामिल हैं:

  • वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए 2 वर्ष का स्थिर रोजगार और स्व-रोजगार वाले व्यक्तियों के लिए 2 वर्ष का बिज़नेस अनुभव
  • वेतनभोगी व्यक्ति ऐसी निजी/लिमिटेड कंपनियों, साझेदारी फर्मों, सोसाइटियों, ट्रस्टों और एसोसिएशनों में नौकरी करते हों जो कम से कम 2 वर्षों से अस्तित्व में हों।
  • निजी/लिमिटेड कंपनियों, साझेदारी फर्मों, ट्रस्टों और सोसायटियों को 2 वर्ष का ऑडिटेड वित्तीय विवरण उपलब्ध कराना होगा
  • व्यक्तिगत कर्जदारों, पहली बार खरीदारों और फ्लीट ऑपरेटर्स/मालिकों के लिए, आंतरिक/बाहरी गारंटर जरूरी है 
  • आवेदकों को अपने वर्तमान पते पर कम से कम 2 वर्ष तक रहना होगा
  • मौजूदा फ्लीट ऑपरेटर्स और व्हीकल मालिकों को एक या अधिक कमर्शियल व्हीकल्स के 1 से 3 वर्ष के बीच स्वामित्व का प्रमाण दिखाना होगा 

पुराने कमर्शियल व्हीकल्स के लिए कमर्शियल व्हीकल लोन पात्रता में शामिल हैं:

  • इच्‍छुक कर्जदारों के पास 3 से 5 वर्षों का प्रासंगिक अनुभव होना आवश्यक है
  • कम से कम 2 वाहनों का न्यूनतम एक वर्ष तक स्वामित्व
  • कमर्शियल व्हीकल्स के लिए न्यूनतम एक वर्ष का चुकौती ट्रैक

कृपया ध्यान दें कि यह मानदंडों की एक सांकेतिक सूची मात्र है। कमर्शियल व्हीकल के लिए वास्तविक पात्रता लोन आवेदन के समय हमारी एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट पॉलिसी सहित कई कारकों पर निर्भर करेगी।

कमर्शियल व्हीकल लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज

एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट के साथ न्यूनतम पात्रता की जांच करना शामिल है । इसके अलावा, कमर्शियल व्हीकल लोन के लिए आपको निम्‍नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे:

  • विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र, संलग्न फोटोग्राफ सहित
  • पासपोर्ट साइज के 2 फोटो
  • प्रोसेसिंग शुल्क का चेक
  • पहचान, पते और आयु के प्रमाण के लिए सभी केवाईसी दस्तावेज
  • पहली बार खरीदने वालों को वैध दस्तावेज प्रस्‍तुत करके प्रासंगिक अनुभव प्रमाण उपलब्‍ध कराना आवश्यक है

वेतनभोगी व्यक्तियों द्वारा आय का प्रमाण निम्‍न प्रकार से प्रस्तुत किया जा सकता है:

  • पिछले 6 महीने की बैंक स्टेटमेंट
  • पिछले 3 वर्षों की आयकर रिटर्न
  • पिछले 3 वर्षों के लाभ और हानि विवरण और बैलेंस शीट (स्व-रोजगार के लिए)
  • नवीनतम फोटोग्राफ के साथ आवेदन पत्र
  • बिज़नेस के अस्तित्व का प्रमाण
  • प्रोसेसिंग शुल्क का चेक

अन्य दस्तावेजों में शामिल हैं:

  • व्हीकल का मौजूदा मालिकी प्रमाण
  • व्हीकल का विवरण एवं मूल्यांकन रिपोर्ट
  • व्हीकल के इंश्‍योरेंस और रजिस्ट्री प्रमाणपत्र  की कॉपी
  • फ्लीट की सूची का विवरण (छोटे, मध्यम और बड़े फ्लीट ऑपरेटर्स/मालिकों के मामले में)
  • व्यापार संदर्भ (पहली बार के खरीदारों, फ्लीट ऑपरेटर्स/मालिकों और अनुभवी कर्जदारों के मामले में)
  • संपत्ति के स्वामित्व का प्रमाण (किसानों के मामले में)
  • स्वामित्व घोषणा, साझेदारी विलेख, (एमओए/एओए), बोर्ड संकल्प और 2 वर्ष का ऑडिटेड वित्तीय विवरण (निजी/लिमिटेड कंपनियों, साझेदारी फर्मों, ट्रस्टों और सोसाइटियों के मामले में)
  • लोन चुकौती ट्रैक (यदि कोई हो)

कृपया ध्यान दें कि यह केवल एक सांकेतिक सूची है। लोन आवेदन के समय दस्तावेजों की वास्तविक सूची हमारी पॉलिसी के अनुसार भिन्न हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए कृपया एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट कस्टमर केयर से संपर्क करें।  

कमर्शियल व्हीकल लोन के लिए आवेदन करें

Page also available inइंग्लिश - English

*कृपया ध्यान दें कि लोन एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट के विवेक पर वितरित किए जाते हैं। अंतिम अनुमोदन, लोन शर्तें और वितरण प्रक्रिया लोन आवेदन के समय एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट की नीति के अधीन होगी। यदि आप एक मौजूदा ग्राहक हैं और अपने लोन को अवधि से पहले चुकाना चाहते हैं, तो कृपया ध्यान दें कि अवधि से पहले लोन चुकाने की शर्तें और शुल्क अनुरोध के समय हमारी नीति के अनुसार लागू होंगे।
हम अपनी सेवाओं में पूर्ण पारदर्शिता प्रदान करने के प्रयास करते हैं। हालाँकि, कृपया ध्यान दें कि इस पृष्ठ के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण के बीच सामग्री में किसी भी अंतर के मामले में, अंग्रेजी पृष्ठ में दी गई जानकारी को अंतिम माना जाना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या कोई विशिष्‍ट प्रकार के कमर्शियल व्हीकल हैं जिनके लिए फाइनेंस किया जाता है?

एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट में, हम सभी प्रकार के माल और यात्री वाहनों को फाइनेंस करते हैं, जिनमें 1 टन से कम जीवीडब्ल्यू वाहनों से लेकर 40 टन से अधिक सकल व्हीकल भार तक के व्हीकल शामिल हैं।

मुझे अपने बिज़नेस के लिए कार्यशील पूंजी की जरूरत है, क्या मैं अपने लोन-मुक्‍त कमर्शियल व्हीकल पर लोन ले सकता हूं?

हां, हम प्री-ओन्‍ड कमर्शियल व्हीकल को रीफाइनेंस करते हैं।

क्या मुझे ऐसी कार पर लोन मिल सकता है जिसका उपयोग कमर्शियल नंबर प्लेट (पीली नंबर प्लेट) के साथ किया जाएगा?

नहीं, दुर्भाग्यवश, हम कमर्शियल नंबर प्लेट वाली यात्री कारों को फाइनेंस नहीं करते हैं।

मेरा मुख्य बिज़नेस माल का परिवहन नहीं है, लेकिन मैं एक व्हीकल खरीदना चाहता हूं जिससे मुझे परिवहन सेवा प्रदाता पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

हां, हमें आपको अपनी सेवाएं देने में खुशी होगी। हम आपसे अनुरोध करेंगे कि कृपया हमारी निकटतम एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट शाखा या कॉल सेंटर से संपर्क करें और हमारे एक्‍जीक्‍यूटिव्‍स आगे के प्रोसेस में आपकी मदद करेंगे।

मेरे लोन के फाइनेंस के लिए कौन से दस्तावेज़ जरूरी हैं?

लोन स्वीकृति प्रक्रिया के लिए जरूरी दस्तावेजों की विस्तृत सूची के लिए कृपया हमारी दस्तावेज़ चेकलिस्ट देखें।

मुझसे कितनी ब्याज दर वसूली जाएगी?

ब्याज दर कई कारकों पर निर्भर करती है जैसे आपके पास कितने व्हीकल हैं, आपका टर्नओवर, आपका चुकौती रिकॉर्ड आदि। आपके दस्तावेजों का अध्ययन करने के बाद हम ब्याज दर की पुष्टि कर पाएंगे।

क्या कमर्शियल व्हीकल लोन एक सावधि लोन है?

कमर्शियल व्हीकल लोन को सावधि लोन भी कहा जा सकता है क्योंकि इसकी चुकौती अवधि 3 से 5 वर्ष के बीच होती है, खासकर नकद लोन के लिए। कमर्शियल व्हीकल लोन के माध्यम से स्वीकृत रकम का उपयोग ट्रक, बस, टिपर और हल्के कमर्शियल व्हीकल जैसे व्हीकल खरीदने के लिए किया जा सकता है। इस तरह के ऋणों की अवधि सौदे और चुकौती क्षमता की प्रकृति के आधार पर 12 से 60 महीने तक होती है।

मैं अधिकतम कितनी कमर्शियल व्हीकल लोन राशि प्राप्‍त कर सकता हूं?

कमर्शियल व्हीकल लोन की अधिकतम राशि कमर्शियल व्हीकल्स के मूल्य के 100% तक हो सकती है। हालांकि, यह आवेदक और लोनदाता के आधार पर भिन्न हो सकती है।

Read MoreRead Less