- Personal LoanPersonal Loan
- Business LoansBusiness Loans
- Loan Against PropertyLoan Against Property
- Home Loans
- Loan Against SecuritiesLoan Against Securities
- More Loans
Published on Oct 5, 2023Updated on Aug 30, 2026

जिंदगी में हमें कभी भी अचानक से पैसों की झटपट जरूरत पड़ जाती है। जैसे-शादी या इलाज के लिए, छुट्टी में अपने पसंद की जगह पर मौज मस्ती के लिए या कोई मोबाइल-लैपटॉप खरीदने के लिए। ऐसे में हमें पर्सनल लोन मदद करता है। अगर आपको तुरंत ₹ 2 लाख की जरूरत है, तो आप SMFG India Credit से ऑनलाइन पर्सनल लोन ले सकते हैं। आपको घर बैठे ही केवल आपके आधार और पैन कार्ड से लोन मिल जाएगा
भारत सरकार ने आधार कार्ड को अप्रैल 2010 में एक व्यापक पहचान प्रणाली के रूप में शुरू किया था। यह अद्वितीय 12 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड होता है। यह पहचान के साथ-साथ पते के व्यक्तिगत प्रमाण के रूप में कार्य करता है। आधार सभी उपयोगकर्ता के बायोमीट्रिक डेटा को संग्रहीत करता है और उनकी प्रामाणिकता, पहचान को सत्यापित करने और धोखाधड़ी को रोकने का काम करता है।
सरकार किसी भी वित्तीय लेन-देन में धोखाधड़ी को रोकने के एक अन्य उपाय के रूप में संस्थानों से लगातार केवाईसी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कहती आ रही है। आधार ऑफलाइन या ऑनलाइन केवाईसी या ई-केवाईसी के लिए आपकी नागरिकता, आवास और पहचान साबित करने के काम आता है। आधार पर्सनल लोन को फटाफट स्वीकृत होने की संभावनाओं को भी बढ़ा देता है।
केवल आधार से पर्सनल लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है। लेकिन, आपका आधार आपके बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए। पर्सनल लोन के लिए अपना आधार नंबर देकर ऑनलाइन आवेदन भरना होगा। अगर आपका आधार आपके पैन और बैंक खाता से लिंक है, तो फिर लोन के लिए आपको अतिरिक्त दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं है। आपको वैध पता प्रमाण, आय प्रमाण और कर्जदाता को आपके आधार कार्ड के आधार पर पृष्ठभूमि की जांच करने के लिए सहमति देनी होगी। कर्जदाता के सत्यापन और पात्रता जांच में सफल होते ही आपको आपके बैंक खाते में एक या दो दिन के भीतर या कभी इससे भी पहले धनराशि का भुगतान कर दिया जाता है।
हालांकि, आरबीआई के ताजा सर्कुलर के कारण अब जमा या लोन जैसे वित्तीय खातों के लिए वैध पते के प्रमाण के रूप में आधार का उपयोग नहीं किया जा सकता है। इस प्रकार, आप पर्सनल लोन के लिए आवेदन के समय अभी भी एक वैध पता देने की जरूरत होगी-जैसे उपयोगिता बिल/किराया समझौता/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस आदि
पैन यानी स्थायी खाता संख्या, एक और अद्वितीय 10 अंकों वाला अल्फ़ान्यूमेरिक संख्या है। इसे सभी भारतीय को दिया जाता है। यह पहचान संख्या के रूप में काम करता है और किसी भी प्रकार की बैंकिंग या वित्तीय लेन-देन के लिए विशेष रूप से उपयोगी और आवश्यक है। आयकर रिटर्न भरने के लिए भी इसे जरूरी बनाया गया है। अधिकांश बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों को किसी भी प्रकार के पर्सनल लोन देने और यहां तक कि निश्चित सीमा से अधिक लेन-देन करने के लिए भी आपके पैन नंबर की आवश्यकता होती है।
इनमें से कोई भी पहचान संख्या ना हो तो बुनियादी लेन-देन में भी दिक्कत आ सकती है। जब आपको आधार मिल जाए, तो अपने बैंक खाता से इसे जरूर जोड़ें। इससे बैंकों से लेन-देन आसान हो जाता है। अगर आपका बैंक खाता आपके आधार और पैन से जुड़ा हुआ हो, तो पर्सनल लोन लेना आसान हो जाता है।
लेकिन, यदि आपके पास आधार नहीं है (या है भी तो आपके पैन/बैंक खाता से लिंक नहीं है), तो फिर पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया थकाऊ हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपको कई दस्तावेज अपलोड करने होंगे। साथ ही कर्जदाता को इसे सत्यापित करने में अधिक समय लगेगा, जिससे आवेदन को मंजूरी देने में लगने वाला कुल समय बढ़ जाएगा।
पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन को आप अपने घर या दफ्तर या किसी दूसरी जगह से अपनी सहूलियत और अपने समय के हिसाब से ठीक तरह से शोध करके इसे पूरा कर सकते हैं।
आपको कितना पर्सनल लोन मिलेगा, इसको आप लोन के लिए आवेदन करने से पहले ही हमारे ऑनलाइन पर्सनल लोन कैलकुलेटर से पता कर सकते हैं। इस कैलकुलेटर में आपको अपनी मासिक आय दर्ज, मासिक दायित्व और फिर कार्यकाल और ब्याज दरों को दर्ज करना है।
इसी तरह आप ऑनलाइन पर्सनल लोन कैलकुलेटर के जरिये एकदम आसानी और कम लागत में अलग अलग ब्याज दर के हिसाब से अलग अलग लोन अवधि में आपको कितनी ईएमआई चुकानी पड़ सकती है, ये भी पता कर सकते हैं।
इस प्रकार, कह सकते हैं कि यदि आपके पास अपना आधार कार्ड है और आपने इसे अपने पैन कार्ड और बैंक खाता के साथ लिंक कर लिया है, तो अधिकांश वित्तीय संस्थानों से पर्सनल लोन लेना बेहद आसान हो जाएगा।
पर्सनल लोन के बारे में कई अनोखी बातें हैं, जो इसे अत्यंत मददगार और महत्वपूर्ण बनाती हैं-
पर्सनल लोन के इन लाभों को देखकर समझा जा सकता है कि आखिर ये इतना लोकप्रिय क्यों है और लगातार इसकी मांग क्यों बढ़ती जा रही है। बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने भी अपनी ओर से पर्सनल लोन आवेदन और दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया को आसान बना दिया है। पर्सनल लोन पात्रता आवश्यकताएं काफी बुनियादी हैं। आपके द्वारा प्राप्त वेतन या पिछले तीन वर्षों की आपकी आय को ध्यान में रखते हुए, लोन राशि स्वीकृत की जाएगी।
पर्सनल लोन पाने के लिए आवश्यक मुख्य दस्तावेज हैं:
*कृपया ध्यान दें कि यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है। लोन एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट के पूर्ण विवेक पर वितरित किए जाते हैं। अंतिम अनुमोदन, लोन शर्तें, संवितरण प्रक्रिया, अवधि से पहले चुकाने की शुल्क और प्रक्रिया आवेदन के समय एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट की नीति के अधीन होगी। यदि आप हमारे उत्पादों और सेवाओं के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें।
हम अपनी सेवाओं में पूर्ण पारदर्शिता प्रदान करने के प्रयास करते हैं। हालाँकि, कृपया ध्यान दें कि इस पृष्ठ के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण के बीच सामग्री में किसी भी अंतर के मामले में, अंग्रेजी पृष्ठ में दी गई जानकारी को अंतिम माना जाना चाहिए।
Was this helpful?
Insurance disclaimer SMICC is registered with the Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI) as a Corporate Agent. IRDAI Registration No.: [CA0098] CIN No. U65191TN1994PLC079235. The insurance policy is a contract between the customer and the insurance company, and policy is underwritten by insurance companies. SMICC acts only as the distributor and is not responsible for any risk, policy issuance, claim settlement/repudiation etc. Insurance is the subject matter of solicitation. Purchase of insurance is voluntary and subject to insurer underwriting and policy terms and conditions. Customers are advised to read the policy terms and conditions, benefits, exclusions, claim settlement carefully before purchase. Kindly note that “Insurance Products” are not mandatory for the purpose of the application and disbursement of loan. It shall be the sole discretion of the customer, by providing explicit consent, to avail such insurance along with the Loan.
Beware of Spurious calls/ Fraud phone calls IRDAI is not involved in activities like selling Insurance policies, announcing bonus or investment of premium. Public receiving such phone calls are requested to lodge a police complaint.