- Personal LoanPersonal Loan
- Business LoansBusiness Loans
- Loan Against PropertyLoan Against Property
- Home Loans
- Loan Against SecuritiesLoan Against Securities
- More Loans
Published on May 31, 2022Updated on Aug 19, 2026

हो सकता है आप इनकम, उम्र, लोन चुकाने की क्षमता बगरैह के आधार पर पर्सनल या होम या ऑटो या कोई और लोन लेने के लिए पात्र हैं, लेकिन अगर आपका सिबिल या क्रेडिट स्कोर खराब है, तो लोन देने वाला एनबीएफसी आपका लोन एप्लीकेशन रद्द कर सकता है। अब आप सिबिल या क्रेडिट स्कोर के बारे में सोच रहे होंगे।
सिबिल स्कोर को ही क्रेडिट स्कोर कहते हैं। केवल नाम अलग अलग है। सिबिल स्कोर एक तीन अंको की संख्या है। यह संख्या 300 से शुरू होकर 900 तक के बीच की होती है। इसे सिबिल नामक कंपनी तय और तैयार करती है। इस कंपनी का पूरा नाम ट्रांसयूनियन सिबिल लि. है। यही कंपनी किसी भी व्यक्ति का सिबिल या क्रेडिट स्कोर तय करती है। इस स्कोर से लोन लेने वालों के लोन चुकाने की क्रेडिट का पता चलता है।
अपना सिबिल स्कोर जानने के लिए क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनी की वेबसाइट से अपना सिबिल या क्रेडिट स्कोर जांच करना होगा। सिबिल स्कोर चेक करने के लिए आधिकारिक CIBIL वेबसाइट https://www.cibil.com/ पर जाएं। वहां जैसा कहा जाए वैसा करते जाइये और जो जो जानकारी मांगी जाए वह भरते जाइये। आपसे जो दस्तावेज मांगा जाए, वह अपलोड कर दीजिए।
अपना सिबिल स्कोर जानने के लिए आपको अपनी सिबिल रिपोर्ट की जरूरत होगी। सिबिल रिपोर्ट के लिए आपको सिबिल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद आपको रु.550 का भुगतान करना होगा। इसमें एक बार ऑथेंटिकेशन प्रोसेस होगी और उस प्रोसेस के बाद आप सिबिल स्कोर और रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
सिबिल रिपोर्ट में आपके खाते जैसे बैंक खाता, लोन और क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी होती है। लोन की ईएमआई चुकाने में देरी या डिफॉल्ट करने पर आपका सिबिल खराब हो सकता है। क्रेडिट कार्ड बिल का तय समयसीमा के बाद यानी देरी से भुगतान करने पर आपका सिबिल खराब हो जाएगा। सिबिल सत्यापन के बिना पर्सनल लोन समेत कोई भी लोन मिलना संभव नहीं होता है। हांलाकि आप सही कारण बताकर सिबिल रिपोर्ट में सुधार करा सकते हैं।
ज़रूर पढ़ें : पर्सनल लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
आप सोच रहे होंगे कि क्या सिबिल को खराब होने से रोका जा सकता है। या अगर सिबिल स्कोर कम हो, तो उसमें सुधार किया जा सकता है। तो इसका जवाब है, हां। इसके लिए आपने जो लोन लिया है, उसकी ईएमआई हमेशा समय पर भरें। इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड बकाए का भुगतान तय समयसीमा के भीतर कर दें।
आप अपना सिबिल स्कोर की जांच नियमित अंतराल पर हर तीन महीने में करते रहे। इससे आपको आपका क्रेडिट स्कोर के बारे में पता रहेगा। इस दैरान अगर सही वजह से क्रेडिट स्कोर खराब हुआ है, तो उसे आवेदन के जरिये ठीक कराया जा सकता है।
एक ही समय से ज्यादा लोन लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे क्रेडिट स्कोर खराब होने का खतरा बना रहता है। एक साथ ज्यादा लोन होने से EMI अधिक हो जाती है। जब EMI ज्यादा हो जाती है तो कई बार EMI जमा करने में मुश्किल आने लगती है। जब EMI समय पर जमा नहीं होती है तो इसका सीधा असर सिबिल यानी क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है।
अगर ज्यादा इनकम हो, तब एक साथ कई लोन ले सकते हैं। एक बात और याद रखिये क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल जरूरी खर्चों के लिए करें। इसका इस्तेमाल मजा-मस्ती करने में करने से कई बार आप मुश्किल में फंस सकते हैं।
मान लिया, अपने सिबिल स्कोर को ठीक रखने की आपकी तमाम कोशिशों के बावजूद या फिर किसी कारण से आपका स्कोर खराब हो गया है, तो उसे समय रहते ठीक कराया जा सकता है।
अगर आपको आपके क्रेडिट स्कोर में कोई गलती की पहचान कर ली, तो गलती सुधारने के लिए सिबिल कंपनी में आवेदन करें। जब आप सिबिल कंपनी में क्रेडिट स्कोर सुधार करने के लिए आवेदन करते हैं तो आपको सिबिल कंपनी से 30 दिनों के भीतर जवाब मिलेगा।
आपके द्वारा आवेदन करने पर सिबिल कंपनी पहले जिस एनबीएफसी से आपने लोन लिया है, वहां से संपर्क करेगी और आपके सिबिल स्कोर के संबंध में जांच-पड़ताल करेगी।
अगर संबंधित एनबीएफसी की तरफ से आपके सिबिल स्कोर पर कोई टिप्पणी नहीं मिलती है और पुरानी क्रेडिट रिपोर्ट को ही वैधता दी जाती है, तो सिबिल कंपनी आपके पुरानी सिबिल रिपोर्ट को ही वैधता प्रदान करती है।
अगर संबंधित एनबीएफसी की तरफ से यह प्रदर्शित किया जाता है कि आपका सिबिल स्कोर किसी तकनीकी खामी की वजह से खराब है, तो इसे ठीक किया जाता है। सिबिल स्कोर ठीक कराने के लिए संबंधित एनबीएफसी से संपर्क करना होगा।
तो, कहीं भी लोन के लिए अप्लाई करते समय अपना सिबिल या क्रेडिट स्कोर जरूर चेक कर लें। साथ ही और जहां से लोन लेने जा रहे हैं वहां के लिए जरूरी सिबिल स्कोर की जानकारी ले लें। जैसे एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट से पर्सनल लोन लेने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक होना चाहिए।
* नियम और शर्तें लागू
* फौजदारी शुल्क के अधीन। नियम और शर्तें लागू। एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट क्रेडिट कंपनी लिमिटेड के विवेक पर लोन प्रदान किए जाते हैं। हमारी पालिसी के अनुसार फीस और चार्जेज पर जीएसटी लागू हो सकते हैं।
डेटा या नियम और शर्तों से संबंधित किसी भी विवाद के मामले में, कृपया इस पेज का केवल अंग्रेजी वर्शन देखें। देखने के लिए यहां क्लिक करें। कृपया ध्यान दें कि लोन एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट के फैसले पर निर्भर है।
कृपया ध्यान दें - यह लेख केवल आपके ज्ञान के लिए है। हमारे उत्पादों और नीतियों की पूरी समझ प्राप्त करने लिए कृपया हमसे संपर्क करें।
*कृपया ध्यान दें कि यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है। लोन एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट के पूर्ण विवेक पर वितरित किए जाते हैं। अंतिम अनुमोदन, लोन शर्तें, संवितरण प्रक्रिया, अवधि से पहले चुकाने की शुल्क और प्रक्रिया आवेदन के समय एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट की नीति के अधीन होगी। यदि आप हमारे उत्पादों और सेवाओं के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें।
हम अपनी सेवाओं में पूर्ण पारदर्शिता प्रदान करने के प्रयास करते हैं। हालाँकि, कृपया ध्यान दें कि इस पृष्ठ के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण के बीच सामग्री में किसी भी अंतर के मामले में, अंग्रेजी पृष्ठ में दी गई जानकारी को अंतिम माना जाना चाहिए।
Was this helpful?
Insurance disclaimer SMICC is registered with the Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI) as a Corporate Agent. IRDAI Registration No.: [CA0098] CIN No. U65191TN1994PLC079235. The insurance policy is a contract between the customer and the insurance company, and policy is underwritten by insurance companies. SMICC acts only as the distributor and is not responsible for any risk, policy issuance, claim settlement/repudiation etc. Insurance is the subject matter of solicitation. Purchase of insurance is voluntary and subject to insurer underwriting and policy terms and conditions. Customers are advised to read the policy terms and conditions, benefits, exclusions, claim settlement carefully before purchase. Kindly note that “Insurance Products” are not mandatory for the purpose of the application and disbursement of loan. It shall be the sole discretion of the customer, by providing explicit consent, to avail such insurance along with the Loan.
Beware of Spurious calls/ Fraud phone calls IRDAI is not involved in activities like selling Insurance policies, announcing bonus or investment of premium. Public receiving such phone calls are requested to lodge a police complaint.