कम सिबिल स्‍कोर रहने पर पर्सनल लोन लेने के 7 टिप्स

Published on Nov 10, 2022Updated on Aug 30, 2026

कम सिबिल स्‍कोर रहने पर पर्सनल लोन लेने के 7 टिप्स

हो सकता है आप इनकम, उम्र, लोन चुकाने की क्षमता बगरैह के आधार पर पर्सनल या होम या ऑटो या कोई और लोन लेने के लिए पात्र हैं, लेकिन अगर आपका सिबिल या क्रेडिट स्कोर खराब है, तो लोन देने वाला एनबीएफसी आपका लोन एप्लीकेशन रद्द कर सकता है। अब आप सिबिल या क्रेडिट स्कोर के बारे में सोच रहे होंगे।

सिबिल स्कोर क्या होता है?

सिबिल स्कोर को ही क्रेडिट स्कोर कहते हैं। केवल नाम अलग अलग है। सिबिल स्कोर एक तीन अंको की संख्या है। यह संख्या 300 से शुरू होकर 900 तक के बीच की होती है। इसे सिबिल नामक कंपनी तय और तैयार करती है। इस कंपनी का पूरा नाम ट्रांसयूनियन  सिबिल लि. है। यही कंपनी किसी भी व्यक्ति का सिबिल या क्रेडिट स्कोर तय करती है। इस स्कोर से लोन लेने वालों के लोन चुकाने की क्रेडिट यानी विश्वसनीयता का पता चलता है।

कम सिबिल स्कोर रहने पर पर्सनल लोन लेने के 7 तरीके:

एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट से पर्सनल लोन लेने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर 700 से अधिक होना चाहिए। अगर इससे कम सिबिल स्कोर की वजह से आपको पर्सनल लोन नहीं मिल पा रहा है, तो  सिबिल स्कोर या लोन मिलने की उम्मीद को बढ़ाने के लिए आप यहां दिए गए 7 तरीके अपना सकते हैं।

अतिरिक्त पढ़ें: पर्सनल लोन आवेदन को स्वीकृत करने के लिए ये 5 टिप्स अपनाएं

1. अच्छी आय: अच्छी और स्थिर आय रहने पर लोन अप्रूवल मिलने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट का लोन एप्रूवल क्रेडिट स्कोर के अलावा आय सहित कई कारकों पर निर्भर करता है। 

2. टैक्स का नियमित भुगतान: लोन आवेदक द्वारा टैक्स का नियमित भुगतान लोन एप्रूवल की उम्मीद को बढ़ा देता है। 

3. बैंक बैलेंस: अच्छा बैंक बैलेंस किसी के लोन चुकाने की क्षमता को बढ़ाता है। इससे लोन मिलने की गुंजाइश ज्यादा रहती है।

4. गारंटर/सह-आवेदक: अच्छे सिबिल स्कोर वाले आप परिवार के किसी करीबी सदस्य से अपने पर्सनल लोन के लिए गारंटर या सह-आवेदक बनने के लिए कह सकते हैं।

5. लोन की राशि कम करें: यदि आपका सिबिल स्कोर 750 से कम है, लेकिन एक निश्चित सीमा के दायरे में है, तो भी आपको लोन मिलने की उम्मीद है। आपको बस अपनी लोन रकम को थोड़ा कम करना है। हालांकि, ऐसे मामलों में ब्याज दर अधिक हो सकती है।

6. अपने कर्ज को समय पर चुकाएं: क्रेडिट कार्ड बिल के साथ साथ सभी ईएमआई का समय पर पुनर्भुगतान आपको अच्छा सिबिल स्कोर दिलाने में मदद करता है। एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट अपने ग्राहकों को स्वचालित ईसीएस की सुविधा प्रदान करती है, ताकि ईएमआई राशि स्वचालित तरीके से ग्राहकों के खाते से हर महीने की तय तारीख को अपने आप डेबिट हो जाए। 

इस तरह, आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आप कभी भी ईएमआई भुगतान की समय सीमा नहीं चूकेंगे। इससे आपके सिबिल स्कोर में सुधार होता है।

7. एनए ('उपलब्ध नहीं') या एनएच ('कोई इतिहास नहीं') विवरण के साथ लोन के लिए आवेदन करें: बहुत सारे कर्जदाता एनए यानी ‘उपलब्ध नहीं’ और एनएच यानी ‘कोई इतिहास नहीं’ क्रेडिट इतिहास वाले लोन आवेदकों को लोन देना पसंद करते हैं। आप अपने कर्जदाता को बताइये कि आप एनए और एनएच विवरण के साथ लोन आवेदन दे रहे हैं। 

एनएच का सीधा सा अर्थ है कि आपके द्वारा दिया गया क्रेडिट विवरण आपको क्रेडिट स्कोर देने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसका मतलब यह भी है कि आप सिस्टम में नए हैं और पिछले कुछ वर्षों में आपका कोई बकाया क्रेडिट नहीं है। ये विवरण आपके ऋण स्वीकृति मौकों में सुधार करते हैं क्योंकि वे आपको एक जोखिम रहित व्यक्ति के रूप में परिभाषित करते हैं। 

वहीं, एनए यानी क्रेडिट इतिहास की अनुपस्थिति का सीधा मतलब हुआ कि लोन आवेदक व्यक्ति का क्रेडिट इतिहास छह महीने से कम पुराना है। 

अपना सिबिल स्कोर कहां और कैसे चेक करें:

अपना सिबिल स्कोर जानने के लिए क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनी की वेबसाइट से अपना सिबिल या क्रेडिट स्कोर जांच करना होगा। सिबिल स्कोर चेक करने के लिए आधिकारिक CIBIL वेबसाइट https://www.cibil.com/ पर जाएं। वहां जैसा कहा जाए वैसा करते जाइये और जो जो जानकारी मांगी जाए वह भरते जाइये। आपसे जो दस्तावेज मांगा जाए, वह अपलोड कर दीजिए। 

अपना सिबिल स्कोर जानने के लिए आपको अपनी सिबिल रिपोर्ट की जरूरत होगी। सिबिल रिपोर्ट के लिए आपको सिबिल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद आपको रु.550 का भुगतान करना होगा। इसमें एक बार ऑथेंटिकेशन प्रोसेस होगी और उस प्रोसेस के बाद आप सिबिल स्‍कोर और रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

तो, कम सिबिल स्कोर के बावजूद भी आपको पर्सनल लोन कैसे मिल सकता है, ये आपने जाना, तो अब देर किस बात की, घर बैठे ही पर्सनल लोन के लिए तुरंत ऑनलाइन आवेदन कर दें।

Page also available in: इंग्लिश - English

About the Author

SMFG India Credit is a trusted NBFC providing financial solutions across India. Our Knowledge Center delivers useful, reader-friendly content on loans, credit, and personal finance to help you make informed financial decisions.

*कृपया ध्यान दें कि यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है। लोन एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट के पूर्ण विवेक पर वितरित किए जाते हैं। अंतिम अनुमोदन, लोन शर्तें, संवितरण प्रक्रिया, अवधि से पहले चुकाने की शुल्क और प्रक्रिया आवेदन के समय एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट की नीति के अधीन होगी। यदि आप हमारे उत्पादों और सेवाओं के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें।
हम अपनी सेवाओं में पूर्ण पारदर्शिता प्रदान करने के प्रयास करते हैं। हालाँकि, कृपया ध्यान दें कि इस पृष्ठ के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण के बीच सामग्री में किसी भी अंतर के मामले में, अंग्रेजी पृष्ठ में दी गई जानकारी को अंतिम माना जाना चाहिए।

Was this helpful?

Yesyes vote
Nono vote
Sorry about that
How can we improve it:
Submit

Insurance disclaimer SMICC is registered with the Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI) as a Corporate Agent. IRDAI Registration No.: [CA0098] CIN No. U65191TN1994PLC079235. The insurance policy is a contract between the customer and the insurance company, and policy is underwritten by insurance companies. SMICC acts only as the distributor and is not responsible for any risk, policy issuance, claim settlement/repudiation etc. Insurance is the subject matter of solicitation. Purchase of insurance is voluntary and subject to insurer underwriting and policy terms and conditions. Customers are advised to read the policy terms and conditions, benefits, exclusions, claim settlement carefully before purchase. Kindly note that “Insurance Products” are not mandatory for the purpose of the application and disbursement of loan. It shall be the sole discretion of the customer, by providing explicit consent, to avail such insurance along with the Loan.
Beware of Spurious calls/ Fraud phone calls IRDAI is not involved in activities like selling Insurance policies, announcing bonus or investment of premium. Public receiving such phone calls are requested to lodge a police complaint.