- Personal LoanPersonal Loan
- Business LoansBusiness Loans
- Loan Against PropertyLoan Against Property
- Home Loans
- Loan Against SecuritiesLoan Against Securities
- More Loans
Published on Aug 1, 2022Updated on Aug 19, 2026

पर्सनल लोन अनसिक्योर्ड लोन होते हैं। एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट समेत कोई भी एनबीएफसी लोन आवेदकों की क्रेडिट और पुनर्भुगतान हिस्ट्री देखकर उनको लोन देती हैं। पर्सनल लोन पढ़ाई-लिखाई, शादी-विवाह, सैर-सपाटा, कारोबार शुरू करने या कारोबार बढ़ाने जैसे कामों के लिए पैसों की जरूरत पूरी करता है। अगर आपको फटाफट पर्सनल लोन लेना है तो ये 5 तरीके अपनाएं।
पर्सनल लोन के लिए डॉक्यूमेंट्स और योग्यताएं जरूरी होती हैं। इसलिए अगर आप किसी भी एनबीएफसी में पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो सबसे पहले उसकी लोन लेने की शर्तों को पूरी करें। जैसे एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट से लोन लेने देने के लिए निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए।
यहां अपनी पर्सनल लोन की पात्रता जांचें।
पर्सनल लोन लेते समय लोग जो एक बड़ी गलती कर देते हैं, वह है एक साथ कई एनबीएफसी के पास पर्सनल लोन के लिए आवेदन करना। एक साथ कई जगहों पर लोन के लिए आवेदन करने से आपके सिबिल स्कोर पर असर पड़ सकता है और इस वजह से आपका आवेदन खारिज किया जा सकता है। इसलिए लोन के लिए आवेदन करने से पहले एनबीएफसी को लेकर रिसर्च कर लें और जहां लोन मिलने की सबसे ज्यादा संभावना है, वहां लोन के लिए आवेदन करें।
अच्छा क्रेडिट स्कोर आपको फटाफट पर्सनल लोन दिलाने में मदद करता है। हमेशा 300-900 के बीच क्रेडिट स्कोर बनाएं रखने की सलाह दी जाती है।
एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट से पर्सनल लोन लेने के लिए आपका सिबिल या क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक होना चाहिए। अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखने के लिए यहां दिए गए कुछ तरीके आप अपना सकते हैं।
अतिरिक्त पढ़ें: 8 सामान्य पर्सनल लोन मिथक जिन्हें आपको नज़रअंदाज़ करना चाहिए
आपका खराब सिबिल स्कोर आपके पर्सनल लोन मिलने के रास्ते में बहुत बड़ी रूकावट है। इसलिए कहीं भी पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से काफी पहले अपना क्रेडिट रिपोर्ट मंगवा कर देख लें। अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है, तो सबसे पहले अपना सिबिल स्कोर ठीक कराएं ताकि लोन मिलने की उम्मीद बढ़ जाए।
अपना सिबिल स्कोर चेक और उसे ठीक करने के लिए आपको आधिकारिक CIBIL वेबसाइट https://www.cibil.com/से संपर्क करें। आप जिस एनबीएफसी के यहां पर्सनल लोन के लिए आवेदन किये हैं, उससे भी बात करें।
लोन लेते समय अपनी लोन रकम चुनने में समझदारी बरतें। आप उतनी ही रकम चुनें, जितनी आप चुका सकते हैं। आपको कितनी रकम चुननी चाहिए, इसको आप तय नहीं कर पा रहे हैं, तो ऋण-आय अनुपात आपको इस काम में मदद करेगा।
ऋण-आय अनुपात आसानी से पता किया जा सकता है कि आप कितना लोन चुकाने में सक्षम हैं। आप इसे अपने सभी ऋण भुगतानों को अपनी कुल आय द्वारा विभाजित करके पता कर सकते हैं। अधिक ऋण-आय अनुपात कर्जदार पर अधिक कर्ज का बोझ डालता है।
पर्सनल लोन पात्रता मानदंड बहुत हद तक आपकी डिस्पोजेबल आय पर निर्भर करता है। यह कम से कम आपकी शुद्ध मासिक आय का 30-40% होनी चाहिए।
आप आसान लोन पात्रता मानदंडों को पूरा कर और कुछ बुनियादी डॉक्यूमेंट जमा करके एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट से पर्सनल लोन ले सकते हैं।
*कृपया ध्यान दें कि यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है। लोन एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट के पूर्ण विवेक पर वितरित किए जाते हैं। अंतिम अनुमोदन, लोन शर्तें, संवितरण प्रक्रिया, अवधि से पहले चुकाने की शुल्क और प्रक्रिया आवेदन के समय एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट की नीति के अधीन होगी। यदि आप हमारे उत्पादों और सेवाओं के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें।
हम अपनी सेवाओं में पूर्ण पारदर्शिता प्रदान करने के प्रयास करते हैं। हालाँकि, कृपया ध्यान दें कि इस पृष्ठ के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण के बीच सामग्री में किसी भी अंतर के मामले में, अंग्रेजी पृष्ठ में दी गई जानकारी को अंतिम माना जाना चाहिए।
Was this helpful?
Insurance disclaimer SMICC is registered with the Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI) as a Corporate Agent. IRDAI Registration No.: [CA0098] CIN No. U65191TN1994PLC079235. The insurance policy is a contract between the customer and the insurance company, and policy is underwritten by insurance companies. SMICC acts only as the distributor and is not responsible for any risk, policy issuance, claim settlement/repudiation etc. Insurance is the subject matter of solicitation. Purchase of insurance is voluntary and subject to insurer underwriting and policy terms and conditions. Customers are advised to read the policy terms and conditions, benefits, exclusions, claim settlement carefully before purchase. Kindly note that “Insurance Products” are not mandatory for the purpose of the application and disbursement of loan. It shall be the sole discretion of the customer, by providing explicit consent, to avail such insurance along with the Loan.
Beware of Spurious calls/ Fraud phone calls IRDAI is not involved in activities like selling Insurance policies, announcing bonus or investment of premium. Public receiving such phone calls are requested to lodge a police complaint.