- Personal LoanPersonal Loan
- Business LoansBusiness Loans
- Loan Against PropertyLoan Against Property
- Home Loans
- Loan Against SecuritiesLoan Against Securities
- More Loans
Published on Jul 6, 2022Updated on Sept 4, 2026

अगर अचानक किसी जरूरी काम के लिए पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो पर्सनल लोन काम आता है। एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट से घर बैठे ही बिना किसी झंझट के अपने आधार कार्ड की कॉपी अपलोड करके झटपट पर्सनल लोन ले सकते हैं। आपका आधार केवाईसी डॉक्यूमेंट के तौर पर भी काम करता है।
अगर आपका आधार आपके बैंक खाते और पैन से जुड़ा है, तो केवल अपना आधार नंबर देकर ऑनलाइन आवेदन करके एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट से पर्सनल लोन लें। आपसे केवाईसी के तौर पर अतिरिक्त डॉक्यूमेंट की मांग तभी की जाएगी, जब आपका आधार नंबर आपके बैंक खाते या आपके पैन से नहीं जुड़ा होगा।
एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट को आधार नंबर के जरिये पर्सनल लोन लेने वालों की सभी संबंधित जानकारियां झटपट सत्यापित करने में मदद करता है। साथ ही इससे लोन लेने वालों की पात्रता जांच भी फटाफट हो जाती है।इसलिए, लोन लेने वालों के खाते में पैसा एक या दो दिनों या उससे भी कम दिनों में ट्रांसफर कर दिया जाता है।
सभी प्रक्रियाएं आवेदन से लेकर स्वीकृति तक ऑनलाइन हैं। आपके लोन विवरण हमेशा आपकी अंगुलियों पर होते हैं। भविष्य के भुगतान पर नजर रखें।
दफ्तर में जाकर डॉक्यूमेंट जमा करने की जरूरत नहीं, सारे डॉक्यूमेंट घर बैठे ऑनलाइन अपलोड करें।
पर्सनल लोन के लिए कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं है।
कम से कम 12 महीने यानी 1 साल और अधिक से अधिक 60 महीने यानी 5 साल
व्यक्तिगत जरूरत जैसे छुट्टी का आनंद लेने, मेडिकल आपातकाल, शादी विवाह, घर में सुधार जैसे कामों के हिसाब से पर्सनल लोन की सुविधा।
एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट से पर्सनल लोन लेने के लिए आपको लोन से संबंधित एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म के साथ आधार कार्ड की एक कॉपी अपलोड या जमा करनी होगी।
1) ऑनलाइन अप्लाई करें बटन को दबाएं
2) अपने व्यक्तिगत, पेशेवर और रोजगार विवरण के साथ ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें
3) अपना आधार नंबर जमा करें और आधार कार्ड आधारित प्रमाणीकरण की अनुमति दें
4) बैंकग्राउंड वेरिफिकेशन के लिए एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट के प्रतिनिधि से संपर्क का इंतजार करें
5) एप्लीकेशन प्रोसेस को पूरा करने के लिए अपना इनकम डॉक्यूमेंट जमा करें
हमारा पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर ऑनलाइन है। नीचे दिए गए इन आसान स्टेप के जरिये EMI जानें-
यहां दिए गए उदाहरण से आप पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर ऑनलाइन कैसे काम करता है, इसके बारे में जान सकते हैं। यदि आप 3 साल की चुकौती अवधि के लिए रु. 1,00,000 पर्सनल लोन प्रति वर्ष 12 प्रतिशत की ब्याज दर से लेना चाहते हैं, तो कैलकुलेटर पर निम्नलिखित काम करें:
रु. 1,00,000 पर्सनल लोन पर हर साल 12% ब्याज दर के साथ अलग-अलग लोन अवधि के लिए कितनी ईएमआई बनेगी, एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट के कैलकुलेटर पर देखिये-
|
किस लोन अवधि के लिए कितनी ईएमआई देनी होगी |
||||
|
भुगतान प्रकार |
2 साल |
3 साल |
4 साल |
5 साल |
|---|---|---|---|---|
|
ईएमआई (रु) |
4,707 |
3,321 |
2,633 |
2,224 |
|
कुल राशि का भुगतान (रु) |
1,12,976 |
1,19,571 | 1,26,402 | 1,33,467 |
|
कुल ब्याज का भुगतान (रु) |
12,976 | 19,571 | 26,402 | 33,467 |
डिस्क्लेमर: ये लगभग ईएमआई है, वास्तविक नंबर अलग हो सकते हैं
*नियम व शर्तें लागू |
*कृपया ध्यान दें कि यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है। लोन एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट के पूर्ण विवेक पर वितरित किए जाते हैं। अंतिम अनुमोदन, लोन शर्तें, संवितरण प्रक्रिया, अवधि से पहले चुकाने की शुल्क और प्रक्रिया आवेदन के समय एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट की नीति के अधीन होगी। यदि आप हमारे उत्पादों और सेवाओं के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें।
हम अपनी सेवाओं में पूर्ण पारदर्शिता प्रदान करने के प्रयास करते हैं। हालाँकि, कृपया ध्यान दें कि इस पृष्ठ के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण के बीच सामग्री में किसी भी अंतर के मामले में, अंग्रेजी पृष्ठ में दी गई जानकारी को अंतिम माना जाना चाहिए।
आप ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर, आधार e-KYC पूरा करके और अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करके पर्सनल लोन प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, अंतिम स्वीकृति आपकी पात्रता, आय, सिबिल स्कोर और लेंडर की वर्तमान नीति पर निर्भर करेगी।
हर मामले में सह-आवेदक जरूरी नहीं होता। हालांकि, यदि आपकी आय, सिबिल स्कोर या पुनर्भुगतान क्षमता कम है, तो मजबूत वित्तीय प्रोफाइल वाले सह-आवेदक से पात्रता बेहतर हो सकती है।
ओवरड्राफ्ट सुविधा की उपलब्धता लेंडर की नीतियों और आपके वित्तीय प्रोफाइल पर निर्भर करती है। कुछ मामलों में अलग पात्रता शर्तें और अतिरिक्त दस्तावेज भी आवश्यक हो सकते हैं।
Was this helpful?