Calculate Two Wheeler Loan EMI

`
10,0002,50,000
%
20%28%
Months
12 Months48 Months

Calculated EMI*   3,563  Apply Now

टू व्हीलर लोन पात्रता और दस्तावेज

टू व्हीलर लोन पात्रता:

आजकल ज्यादातर बड़े बड़े भारतीय शहरों में कहीं भी आने जाने की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। सवारियों को हर दिन सार्वजनिक परिवहन की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कहीं भी आने जाने के लिए दोपहिया वाहन यानी टू व्हीलर का मालिक होना सबसे सही, सशक्त और व्यावहारिक फैसला हो सकता है। इसी कारण से देश भर में टू व्हीलर लोन तेज़ी से बढ़ रहे हैं।  इस लोन में कर्जदारों को किफायती मासिक ईएमआई की सुविधा मिल रही है। 

एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट भारत की लोकप्रिय गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान है। यह पिछले कुछ वर्षों से भारतीय नागरिकों को टू व्हीलर लोन दे रहा है। हमारा पूरा विश्वास है कि अपना टू व्हीलर होने से आपको कहीं भी, कभी भी आने जाने की स्वतंत्रता का अहसास होता है। 

लेकिन, लोन आवेदन पर आगे बढ़ने से पहले आपको अपनी टू व्हीलर लोन पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए। यह काफी जरूरी कदम है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आप लोन पात्रता के पूरे मानदंड को पूरा करते हैं या नहीं। साथ ही इससे ये भी पता चल जाएगा कि आपके पास भरोसेमंद कर्जदार के रूप में पुनर्भुगतान क्षमता है या नहीं। लोन पात्रता की जांच करने के बाद लोन आवेदन करने पर लोन के अस्वीकार होने की संभावना कम से कम हो जाएगी। 

टू व्हीलर लोन पात्रता मानदंड:

  • लोन आवेदन के समय आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष और लोन की परिपक्वता से पहले अधिकतम 65 वर्ष होनी चाहिए।
  • आपको भारत का निवासी होना चाहिए और कम से कम एक वर्ष तक एक ही पते पर रहना चाहिए।
  • आपको कम से कम एक वर्ष तक किसी निजी लिमिटेड कंपनी, बहुराष्ट्रीय कंपनी या सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम में कर्मचारी होना चाहिए।
  • स्व-नियोजित पेशेवरों को लगातार एक वर्ष का आयकर रिटर्न प्रस्तुत करना होगा।
  • आपका सिबिल स्कोर अच्छा होना चाहिए।
  • आपके पास एक स्थायी टेलीफोन नंबर होना चाहिए।
  • आपके पास सभी प्रासंगिक केवाईसी दस्तावेज होने चाहिए।

लोन पात्रता के सभी आवश्यक मानदंडों को पूरा करने की पुष्टि होने के बाद हमारे निःशुल्क ऑनलाइन टू व्हीलर लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करके अपनी ईएमआई सीमा की जांच जरूर करें।

टू व्हीलर लोन के लिए जरूरी दस्तावेज:

एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट से टू व्हीलर लोन के लिए आवेदन करते समय आपको कुछ दस्तावेज जमा करने होंगे। आपकी सुविधा के लिए हम यहां उन दस्तावेजों की जानकारी दे रहे हैं। यह लोन दिलाने की प्रक्रिया को तेज करने में मदद कर सकता है।

टू व्हीलर लोन की प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं:

  • विधिवत भरा और हस्ताक्षरित टू व्हीलर लोन आवेदन पत्र।
  • निम्नलिखित को सत्यापित करने के लिए सभी केवाईसी दस्तावेज, जैसे
  • पहचान प्रमाण-पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस।
  • पते का प्रमाण-उपयोगिता बिल, पासपोर्ट, किराये का समझौता
  • आयु प्रमाण
  • पासपोर्ट आकार की तस्वीरें

वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए अतिरिक्त दस्तावेज:

  • सरकारी कर्मचारियों के लिए 3 महीने की नवीनतम वेतन पर्चियां। वेतन पर्चियों के नहीं रहने पर कटौती के साथ केवल वेतन प्रमाण पत्र ही स्वीकार्य होगा।
  • साझेदारी/स्वामित्व वाली फर्मों/निजी कंपनियों/ लिमिटेड कंपनियों के लिए - वेतन प्रमाणपत्र स्वीकार किए जाएंगे जिनमें कटौतियों, अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के नाम और पदनाम का स्पष्ट उल्लेख हो।
  • नवीनतम फॉर्म 16 ।

स्व-रोज़गार के लिए अतिरिक्त दस्तावेज:

  • नवीनतम आयकर रिटर्न की प्रति। 

टू व्हीलर लोन पात्रता को प्रभावित करने वाले कारक

टू व्हीलर लोन पात्रता और लोन की ब्याज दर कई कारकों से प्रभावित होती है, जैसे आपकी आयु, सिबिल स्कोर, स्थिर मासिक आय और एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट के साथ आपका मौजूदा संबंध।

  • आयु: टू व्हीलर लोन के लिए आवेदन करते समय आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और लोन परिपक्वता के समय 65 वर्ष के करीब नहीं होनी चाहिए।
  • सिबिल स्कोर और मासिक आय: अच्छा सिबिल स्कोर और मासिक आय का एक स्थिर स्रोत आपकी साख को बढ़ाएगा। इससे आपको लोन चूक का कम जोखिम वाला माना जाएगा।
  • कर्जमुक्त होना: आप पर पहले से लोन नहीं होना आपकी पात्रता को प्रभावित कर सकता है। इससे कई लोन लेने से आपकी लोन क्षमता पर दबाव पड़ सकता है।
  • एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट के साथ मौजूदा संबंध: यदि आप हमारे अच्छे पुनर्भुगतान इतिहास वाले मौजूदा ग्राहक हैं, तो सभी पात्रता आवश्यकताओं को पूरा करने पर आपको तरजीही ब्याज दरें मिल सकती हैं। 

टू व्हीलर लोन के लिए आवेदन कैसे करें

एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट से टू व्हीलर लोन के लिए आवेदन करना आसान, सरल, त्वरित और परेशानी मुक्त प्रक्रिया है। आप ज्यादातर काम ऑनलाइन कर सकते हैं।

इसके लिए इन आसान चरणों का पालन करें:

  1. एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट वेबसाइट पर जाएं और टू व्हीलर लोन पेज पर जाएं।
  2. पेज के ऊपरी दाएं कोने में स्थित 'अन्य लोन' बटन पर क्लिक करें या पेज के बीच में स्थित 'अभी आवेदन करें' बटन पर क्लिक करें।
  3. आपको दूसरे पेज पर निर्देशित किया जाएगा जहां आपको कई लोन प्रोडक्ट में से किसी एक चुनने के लिए कहा जाएगा।
  4. प्रोडक्ट में "टू-व्हीलर लोन" चुनें।
  5. जहां लागू हो, 'वेतनभोगी' या 'स्व-नियोजित' चुनें।
  6. आवश्यक विवरण भरें और "सबमिट" पर क्लिक करें।
  7. प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए हमारा प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेगा।

यदि आपके कोई प्रश्न या शंकाएं हैं, तो आप हमें [email protected] पर ईमेल करके हमसे संपर्क कर सकते हैं।

वैकल्पिक रूप से, आप हमारे टोल-फ्री नंबर 1800 103 6001 पर कॉल कर सकते हैं या अपनी नजदीकी एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट शाखा में जा सकते हैं।

टू-व्हीलर लोन के लिए अप्लाई करे

Page also available in: इंग्लिश - English

*कृपया ध्यान दें कि लोन एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट के विवेक पर वितरित किए जाते हैं। अंतिम अनुमोदन, लोन शर्तें और वितरण प्रक्रिया लोन आवेदन के समय एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट की नीति के अधीन होगी। यदि आप एक मौजूदा ग्राहक हैं और अपने लोन को अवधि से पहले चुकाना चाहते हैं, तो कृपया ध्यान दें कि अवधि से पहले लोन चुकाने की शर्तें और शुल्क अनुरोध के समय हमारी नीति के अनुसार लागू होंगे।
हम अपनी सेवाओं में पूर्ण पारदर्शिता प्रदान करने के प्रयास करते हैं। हालाँकि, कृपया ध्यान दें कि इस पृष्ठ के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण के बीच सामग्री में किसी भी अंतर के मामले में, अंग्रेजी पृष्ठ में दी गई जानकारी को अंतिम माना जाना चाहिए।

Insurance disclaimer SMICC is registered with the Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI) as a Corporate Agent. IRDAI Registration No.: [CA0098] CIN No. U65191TN1994PLC079235. The insurance policy is a contract between the customer and the insurance company, and policy is underwritten by insurance companies. SMICC acts only as the distributor and is not responsible for any risk, policy issuance, claim settlement/repudiation etc. Insurance is the subject matter of solicitation. Purchase of insurance is voluntary and subject to insurer underwriting and policy terms and conditions. Customers are advised to read the policy terms and conditions, benefits, exclusions, claim settlement carefully before purchase. Kindly note that “Insurance Products” are not mandatory for the purpose of the application and disbursement of loan. It shall be the sole discretion of the customer, by providing explicit consent, to avail such insurance along with the Loan.
Beware of Spurious calls/ Fraud phone calls IRDAI is not involved in activities like selling Insurance policies, announcing bonus or investment of premium. Public receiving such phone calls are requested to lodge a police complaint.