Calculate Two Wheeler Loan EMI

`
10,0002,50,000
%
20%28%
Months
12 Months48 Months

Calculated EMI*   3,563  Apply Now

टू-व्हीलर लोन

टू-व्हीलर आज हर किसी के लिए जरूरी है। अपने देश में यह हर दिन के कामकाज के लिए कहीं भी आने जाने का सबसे लोकप्रिय साधन है। यह सबसे सस्ता, कम मेंटनेंस वाला, तेज और आरामदायक माना जाता है। इसके अलावा, टू-व्हीलर रहने पर ट्रैफिक से निकलने में भी आसानी होती है।    

एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट की मदद से आप टू-व्हीलर के मालिक होने के सपने को हकीकत में बदल सकते हैं।

एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट के टू-व्हीलर लोन के फायदे:

  1. कम से कम डॉक्यूमेंट्स के साथ फटाफट लोन लेने की आसान प्रक्रिया।
  2. आकर्षक ब्याज पर बाइक लोन उपलब्ध ।
  3. रु. 2.5 लाख* तक लोन मिलेगा, जिसे 60 महीने में चुका सकते हैं।
  4. पात्रता मानदंडों को पूरा करने पर किसी गारंटर की जरूरत नहीं है।
  5. नौकरीपेशा, खुद का रोजगार करने वाले भी लोन के लिए पात्र है।

रु. 1 लाख के टू-व्हीलर लोन की ईएमआई :

हमारे ऑनलाइन फ्री ईएमआई कैलकुलेटर से लोन लेने के पहले अपनी ईएमआई पता कर सकते हैं। इसके लिए इस लिंक पर क्लिक करें। मान लिया, आपको रु.1 लाख का लोन लेना है, ब्याज 20 प्रतिशत और चुकौती अवधि 60 महीना है, तो आपकी ईएमआई रु. 3,043 बनेगी। आप इस लिंक पर जाकर टू-व्हीलर लोन के लिए घर बैठे बैठे अप्लाई कर दें।

टू-व्हीलर लोन के लिए पात्रता मानदंड:

  1. लोन के आवेदन के समय आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और लोन की परिपक्वता पर 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  2. लोन आवेदक भारत का नागरिक हो।
  3. मौजूदा पता कम से कम एक साल पुराना हो।
  4. नौकरीपेशा के पास कम से कम एक साल का कार्य अनुभव हो।
  5. लोन आवेदन के समय एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट की नीतियों में शामिल शर्तों को पूरा करना चाहिए।

टू-व्हीलर लोन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स:

एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट से बाइक लोन लेने के लिए कुछ दस्तावेज जमा करने होते हैं। यहां बाइक लोन की मंजूरी के लिए आवश्यक दस्तावेज की सूची दी गई है-

टू व्हीलर लोन के लिए आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज इस प्रकार हैं:

दस्तावेज के प्रकार

नौकरीपेशा

स्व-नियोजित

पैन कार्ड

  • आवेदक और सह-आवेदक का पैन कार्ड/फॉर्म 97 (यदि लागू हो)
  • आवेदक और सह-आवेदक का पैन कार्ड/फॉर्म 97 (यदि लागू हो)

पहचान प्रमाण (पीओआई)

और

पते का प्रमाण (पीओए)

दस्तावेज

  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • आधार
  • भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र
  • राज्य सरकार के किसी अधिकारी द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित मनरेगा द्वारा जारी जॉब कार्ड
  • राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर द्वारा जारी पत्र, जिसमें नाम और पते का विवरण हो
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • आधार
  • भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र
  • राज्य सरकार के किसी अधिकारी द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित मनरेगा द्वारा जारी जॉब कार्ड
  • राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर द्वारा जारी पत्र, जिसमें नाम और पते का विवरण हो

आय संबंधी दस्तावेज (जहां लागू होसीएप्रमाणन के साथ)

  • कम से कम तीन महीने की सैलरी स्लिप/लेटर हेड पर प्रमाणपत्र
  • पिछले 6 महीने का नवीनतम बैंक विवरण
  • पिछले 1 साल का विधिवत भरा हुआ आयकर रिटर्न (आईटीआर) और पावती
  • पिछले 6 महीने का नवीनतम बैंक विवरण

अन्य आवश्यक दस्तावेज (एक या अधिक की जरूरत पड़ सकती है)

  • विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र
  • पासपोर्ट आकार का फोटो
  • विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र
  • पासपोर्ट आकार का फोटो

कृपया ध्यान दें कि सह-आवेदकों के मामले में पैन, केवाईसी जैसे बुनियादी दस्तावेज भी आवश्यक होंगे।

ऊपर दी गई सूची सांकेतिक है। खास लोन प्रोडक्ट आपकी प्रोफाइल और लोन आवेदन के समय हमारी नीति के आधार परअतिरिक्त दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है।

नोट:

  • मूल दस्तावेज (पहचान प्रमाण, पते के प्रमाण, आदि) मौजूद सत्यापन के लिए तैयार रखें। यह आवश्यकता डिजिटल केवाईसी पर लागू नहीं हो सकती है।
  • यदि आपके पते के प्रमाण में आपका वर्तमान पता नहीं है, तो आप इसके बदले कोई भी एक माना गया ओवीडी जमा कर सकते हैं। पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें
  • प्रारंभिक पते के प्रमाण दस्तावेज जमा करने के तीन महीने के भीतर वर्तमान पते को दर्शाने वाला कोई एक ओवीडी भी जमा करना होगा।

टू-व्हीलर लोन पर ब्याज दरें और शुल्क

एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट आकर्षक ब्याज दरें प्रदान करता है, जो 20% प्रति वर्ष* से शुरू होती हैं। अंतिम ब्याज दर कई कारकों पर निर्भर करती है, जैसे आपकी आयु, मासिक आय, CIBIL स्कोर, आपके रहने का स्थान, वाहन का प्रकार आदि। यदि आप एक मौजूदा ग्राहक हैं और पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो आपको रियायती ब्याज दरों का लाभ मिल सकता है।

विवरण

शुल्क / दर

बाइक लोन ब्याज दर

20% – 28% प्रति वर्ष*

प्रोसेसिंग शुल्क

लोन राशि का 4% तक

लोन अवधि

12 – 60 महीने

प्रीपेमेंट / फोरक्लोज़र शुल्क

बकाया मूलधन लोन राशि का 3% या एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट द्वारा समय-समय पर निर्धारित अन्य कोई राशि। इसके अतिरिक्त लागू कर और/या अन्य वैधानिक शुल्क भी देय हो सकते हैं।

कानूनी/वापसी शुल्क

कानूनी/वापसी (रिपज़ेशन) के शुल्क और अन्य संबंधित शुल्क वास्तविक आधार पर लगाए जाते हैं।

टू-व्हीलर लोन के लिए अप्लाई कैसे करें:

एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट से टू-व्हीलर लोन के लिए अप्लाई करते समय ज्यादातर काम ऑनलाइन किया जा सकता है।

  1. इसके लिए एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट की वेबसाइट पर जाकर टू-व्हीलर लोन पेज को नेविगेट करें।
  2. पेज पर मौजूद ‘अप्लाई नाऊ’ बटन पर क्लिक करें।
  3. ‘अप्लाई नाऊ’ बटन पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा, जहां आपसे कई लोन प्रोडक्ट में से किसी एक को चुनने के लिए कहा जाएगा।
  4. आपको टू-व्हीलर लोन पर क्लिक करना है।
  5. आपसे पूछा जाएगा कि आप नौकरीपेशा हैं या स्व-रोजगार करने वाला।
  6. फिर आपको अपना व्यक्तिगत और रोजगार से संबंधित विवरण दर्ज करना है।
  7. फिर “अप्लाई नाऊ” बटन पर क्लिक करके प्रक्रिया पूरी करना है।
  8. इस प्रक्रिया के दौरान यह दर्ज कर लिया गया कि एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट के टू-व्हीलर लोन में आपकी रूचि है।
  9. अब आपके पास लोन विभाग की तरफ से कॉल आएगा। हमारे प्रतिनिधि आपसे लोन रकम, ब्याज दर, चुकौती अवधि, पात्रता मानदंड, जरूरी दस्तावेज के बारे में विस्तार से बात करेंगे। इसके बाद आपके लोन आवेदन को आगे बढ़ाएंगे।

आप हमारे टू-व्हीलर लोन के बारे में टोल फ्री नं. 1800 103 6001 पर कॉल करके या फिर   पर ईमेल करके या हमारी किसी नजदीकी शाखा जाकर विस्तार से जानकारी ले सकते हैं।

टू-व्हीलर लोन के लिए अप्लाई करे

Page also available inइंग्लिश - English

*कृपया ध्यान दें कि लोन एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट के विवेक पर वितरित किए जाते हैं। अंतिम अनुमोदन, लोन शर्तें और वितरण प्रक्रिया लोन आवेदन के समय एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट की नीति के अधीन होगी। यदि आप एक मौजूदा ग्राहक हैं और अपने लोन को अवधि से पहले चुकाना चाहते हैं, तो कृपया ध्यान दें कि अवधि से पहले लोन चुकाने की शर्तें और शुल्क अनुरोध के समय हमारी नीति के अनुसार लागू होंगे।
हम अपनी सेवाओं में पूर्ण पारदर्शिता प्रदान करने के प्रयास करते हैं। हालाँकि, कृपया ध्यान दें कि इस पृष्ठ के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण के बीच सामग्री में किसी भी अंतर के मामले में, अंग्रेजी पृष्ठ में दी गई जानकारी को अंतिम माना जाना चाहिए।