पर्सनल लोन के बारे में ध्यान रखने योग्य जानकारियां

Published on Jun 8, 2022Updated on Aug 19, 2026

पर्सनल लोन के बारे में ध्यान रखने योग्य जानकारियां

आज कल फोन पर, एसएमएस या ई-मेल के जरिये या फिर दोस्तों और जान-पहचान वालों की तरफ से पर्सनल लोन के ढेरों ऑफर्स मिलते हैं। पर्सनल लोन बड़े काम की चीज है। लेकिन, इससे जुड़े किसी भी ऑफर्स को स्वीकार करने से पहले कुछ बातें ध्यान में रखनी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर भविष्य में आप कर्जजाल में फंस सकते हैं। 

पर्सनल लोन लेने से पहले ध्यान में रखने वाली कुछ बातें:

1. क्या पर्सनल लोन आखिरी विकल्प है:

यह सच है कि अचानक से पैसों की जरूरत के समय पर्सनल लोन मददगार साबित होता है। लेकिन, लोन लेने से पहले ये देख लें कि क्या यह आखिरी विकल्प है। जानकारों का मानना है कि लोन तभी लें जब आपके पास पैसे जुटाने के सारे विकल्प बंद हो चुके हों। लोन आप पर बोझ बढ़ा सकता है। लोन आपका बजट बिगाड़ सकता है। कई लोगों के साथ ऐसा हो चुका है कि लोग बिना सोचे समझे पर्सनल लोन तो ले लेते हैं, लेकिन उसे चुका नहीं पाते हैं। इससे उन्हें आगे चलकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार उनका सिबिल स्कोर भी खराब हो जाता है। इसलिए सबसे पहले पैसे जुटाने के अन्य विकल्पों को बारे में पता कर लें। हो सकता है आपको पर्सनल लोन लेने की जरूरत ना पड़े।

2. कुल कितना पैसा चुकाना होगा, पहले जान लें:

लोन लेते समय लोग अक्सर क्या देखते हैं-लोन की रकम, ब्याज दर, लोन चुकाने की अवधि, ईएमआई यानी मासिक किस्त। लेकिन, लोन रकम के बदले कुल कितना पैसा चुकाना होगा, इसकी गणना करना या फिर उसके बारे में जानना भूल जाते हैं और लोन ले लेते हैं। तो, लोन लेने से पहले जान लें कि जितनी रकम की आप लोन लेने जा रहे हैं, उसके बदले कुल कितनी रकम चुकानी होगी। जैसे, कुछ लोगों को लगता है कि वे रु. रु. 5 लाख का लोन ले रहे हैं, तो उन्हें चुकाना भी रु. 5 लाख ही होगा। लेकिन, ऐसा नहीं है। आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। इसकी जानकारी आप जहां से लोन ले रहे हैं, वहां से लोन लेने से पहले ही ले लीजिए। ऐसा नहीं होने पर बाद में आपके लिये ये सौदा काफी महंगा साबित हो सकता है और आपके घर का बजट बिगड़ सकता है। एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट पर्सनल लोन ग्राहकों को ऑनलाइन पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर से अपनी संभावित लोन रकम की EMI पता करने की सुविधा देता है।

3. छुपा खर्च, प्रोसेसिंग फीस और अन्य खर्च:

लोन के बारे में ऑफर्स देते समय एनबीएफसी छुपा खर्च, प्रोसेसिंग फीस और अन्य खर्चों के बारे में अक्सर नहीं बताते हैं। वे ऑफर्स का प्रचार इस प्रकार करते हैं कि ग्राहकों को आकर्षक लगे। जैसे कम ईएमआई बिना किसी परेशानी के झटपट घर बैठे पर्सनल लोन लें। ग्राहक ऐसे लुभावने विज्ञापन में कई बार फंस जाते हैं। लेकिन, आपको पर्सनल लोन लेने से पहले छुपा खर्च, प्रोसेसिंग फीस और अन्य खर्च के बारे में जान लेना चाहिए। ये सब आपके लोन को महंगा बनाते हैं। अन्य खर्च में दस्तावेजों का खर्च, प्री-पेमेंट चार्जेज, पेनल्टी जैसी कई शर्ते छुपी होती हैं। आमतौर पर ग्राहक जब तक इन सबके बारे में नहीं पूछते हैं, तब तक लोन देने वाले इसकी जानकारी नहीं देते हैं। इसलिए जागरूक ग्राहक बनें और सारी जरूरी जानकारी लेकर ही पर्सनल लोन लें।  इसके लिए आपको एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट की वेबसाइट पर जाकर खुद से ऑनलाइन पर्सनल लोन की पात्रता पता करना है।

4. पर्सनल लोन लेने से पहले नियम और शर्त जान लें:

पर्सनल लोन के लिए नियम और शर्तें तय रहते हैं। कई बार ये नियम और शर्त लोन देने वाले एनबीएफसी और लोन लेने वाले ग्राहकों पर भी निर्भर करता है। इसलिए कहीं से भी पर्सनल लोन लेने से पहले नियम और शर्तों की जानकारी जरूर ले लें। नियम और शर्तों में अगर आपको कुछ मुश्किल लग रहा है, तो उसके बारे में समझ लें। एक जागरूक ग्राहक के तौर पर लोन लेने वालों की जिम्मेदारी होती है कि वह कितना और क्यों लोन ले रहे हैं। साथ ही लोन के नियम और शर्तों को लोन लेने से पहले जान लेना उसकी जिम्मेदारी बनती है।

5. मिस-सेलिंग से बचके:

कई बार पर्सनल लोन देने वाले लोन के बारे में गलत जानकारी देकर ग्राहकों को कर्ज के जाल में फंसा लेते हैं। लोन लेने वालों को इसका अहसास लोन लेने के बाद होता है। ग्राहक जब एक बार जाल में फंस जाते हैं तो फिर उससे निकलना मुश्किल हो जाता है। इसलिए लोन लेने से पहले आराम से लोन या ऑफर के बारे में सही और लिखित जानकारी लें, उसके बाद ही लोन लेने का अंतिम फैसला करें। 

जैसे बाजार या इंटरनेट से सोच-समझकर और देख परखकर ही कोई सामान खरीदते हैं, उसी तरह से सोच-समझकर, जांच-परखकर पर्सनल लोन लें, तो फायदे में रहेंगे।

* नियम और शर्तें लागू
* फौजदारी शुल्क के अधीन। नियम और शर्तें लागू। एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट कं. लि. के विवेक पर लोन प्रदान किए जाते हैं। हमारी पालिसी के अनुसार फीस और चार्जेज पर जीएसटी लागू हो सकते हैं।

डेटा या नियम और शर्तों से संबंधित किसी भी विवाद के मामले में, कृपया इस पेज का केवल अंग्रेजी वर्शन देखें। देखने के लिए यहां क्लिक करें। कृपया ध्यान दें कि लोन एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट के फैसले पर निर्भर है।
कृपया ध्यान दें - यह लेख केवल आपके ज्ञान के लिए है। हमारे उत्पादों और नीतियों की पूरी समझ प्राप्त करने लिए कृपया हमसे संपर्क करें।

Page also available in: इंग्लिश - English

About the Author

SMFG India Credit is a trusted NBFC providing financial solutions across India. Our Knowledge Center delivers useful, reader-friendly content on loans, credit, and personal finance to help you make informed financial decisions.

*कृपया ध्यान दें कि यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है। लोन एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट के पूर्ण विवेक पर वितरित किए जाते हैं। अंतिम अनुमोदन, लोन शर्तें, संवितरण प्रक्रिया, अवधि से पहले चुकाने की शुल्क और प्रक्रिया आवेदन के समय एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट की नीति के अधीन होगी। यदि आप हमारे उत्पादों और सेवाओं के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें।
हम अपनी सेवाओं में पूर्ण पारदर्शिता प्रदान करने के प्रयास करते हैं। हालाँकि, कृपया ध्यान दें कि इस पृष्ठ के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण के बीच सामग्री में किसी भी अंतर के मामले में, अंग्रेजी पृष्ठ में दी गई जानकारी को अंतिम माना जाना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अगर आप लोन लेते हैं और उसका उपयोग नहीं करते हैं, तो क्या होगा?

कुछ मामलों में, पहली EMI से पहले लोन कैंसलेशन का विकल्प उपलब्ध हो सकता है, जिसके लिए लेंडर की नीति के अनुसार शुल्क देना पड़ सकता है। यदि लोन कैंसल नहीं किया जाता, तो आपको तय EMI और ब्याज के साथ पुनर्भुगतान करना होगा।

लोन के लिए अप्लाई करने का सबसे अच्छा समय क्या है?

पर्सनल लोन के लिए आवेदन तब करना बेहतर माना जाता है जब आपकी आय स्थिर हो, सिबिल स्कोर अच्छा हो और मौजूदा वित्तीय दायित्व नियंत्रित हों। आवेदन से पहले पुनर्भुगतान क्षमता का आकलन करना भी जरूरी है।

पर्सनल लोन के छिपे हुए चार्जेज कौन-कौन से होते हैं?

कुछ मामलों में प्रोसेसिंग फीस, प्रीपेमेंट या फोरक्लोज़र चार्जेज, लेट पेमेंट पेनल्टी और अन्य शुल्क लागू हो सकते हैं। आवेदन से पहले सभी नियमों एवं शुल्कों को ध्यान से समझना जरूरी है।

पर्सनल लोन की EMI तय करते समय क्या ध्यान रखें?

EMI तय करते समय अपनी मासिक आय, मौजूदा EMI, खर्च, ब्याज दर और चुनी गई लोन अवधि पर ध्यान देना चाहिए। ऐसी EMI चुनना बेहतर होता है जिसे आप आराम से चुका सकें।

पर्सनल लोन के लिए सही लोन अवधि (tenure) कैसे चुनें?

लोन अवधि चुनते समय अपनी आय, मासिक बजट और पुनर्भुगतान क्षमता का ध्यान रखें। लंबी अवधि से EMI कम हो सकती है, जबकि छोटी अवधि में कुल ब्याज भुगतान अपेक्षाकृत कम हो सकता है।

क्या पर्सनल लोन लेने से क्रेडिट स्कोर प्रभावित होता है?

हाँ, पर्सनल लोन आपके क्रेडिट स्कोर को प्रभावित कर सकता है। समय पर EMI भुगतान करने से स्कोर बेहतर हो सकता है, जबकि देरी या चूक से सिबिल स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

क्या प्रीपेमेंट या फोरक्लोज़र चार्जेज होते हैं?

हाँ, कुछ लेंडर्स पर्सनल लोन के प्रीपेमेंट या फोरक्लोज़र पर शुल्क लगा सकते हैं। ये चार्जेज लेंडर की नीति, लोन अवधि और भुगतान के समय के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

और पढ़ें कम पढ़ें

Was this helpful?

Yesyes vote
Nono vote
Sorry about that
How can we improve it:
Submit

Insurance disclaimer SMICC is registered with the Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI) as a Corporate Agent. IRDAI Registration No.: [CA0098] CIN No. U65191TN1994PLC079235. The insurance policy is a contract between the customer and the insurance company, and policy is underwritten by insurance companies. SMICC acts only as the distributor and is not responsible for any risk, policy issuance, claim settlement/repudiation etc. Insurance is the subject matter of solicitation. Purchase of insurance is voluntary and subject to insurer underwriting and policy terms and conditions. Customers are advised to read the policy terms and conditions, benefits, exclusions, claim settlement carefully before purchase. Kindly note that “Insurance Products” are not mandatory for the purpose of the application and disbursement of loan. It shall be the sole discretion of the customer, by providing explicit consent, to avail such insurance along with the Loan.
Beware of Spurious calls/ Fraud phone calls IRDAI is not involved in activities like selling Insurance policies, announcing bonus or investment of premium. Public receiving such phone calls are requested to lodge a police complaint.