5 कारक जो आपके पर्सनल लोन की ब्याज दरों को प्रभावित कर सकते हैं

Published on Aug 1, 2022Updated on Aug 19, 2026

5 कारक जो आपके पर्सनल लोन की ब्याज दरों को प्रभावित कर सकते हैं

अचानक से किसी जरूरी काम के लिए आपको पैसों की जरूरत पड़ जाए, तो पर्सनल लोन काम आता है। एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट से आप पर्सनल लोन ले सकते हैं। पर्सनल लोन के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स और योग्यताएं जरूरी होती हैं। इसके अलावा, अलग अलग एनबीएफसी पर्सनल लोन पर अलग अलग ब्याज दर वसूलते हैं। पर्सनल लोन की ब्याज दरें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। यहां हम आपको आपके पर्सनल लोन की ब्याज दरों को प्रभावित करने वाले 5 कारकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1) आपका क्रेडिट स्कोर:

क्रेडिट स्कोर से पता चलता है कि किसी व्यक्ति को पर्सनल लोन देने में कितना जोखिम है। क्रेडिट स्कोर कम रहने पर एनबीएफसी ज्यादा जोखिम लेने के खामियाजे के रूप में लोन पर ज्यादा ब्याज दरें लागू कर सकता है। पर्सनल लोन लेने से पहले जाने ले की सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए| इसलिए, हमेशा 750 या ज्यादा का क्रेडिट स्कोर बनाएं रखने की सलाह दी जाती है।

एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट से पर्सनल लोन लेने के लिए आपका सिबिल या क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक होना चाहिए। लोन की पात्रता शर्तों के अलावा, सिबिल स्कोर से लोन लेने वाले आवेदक की लोन रकम और लोन की ब्याज दर तय होती है। अच्छा सिबिल स्कोर रहने पर कम ब्याज दर पर ज्यादा लोन रकम मिलने की उम्मीद रहती है, जबकि कम सिबिल स्कोर रहने पर ज्यादा ब्याज दर पर कम लोन रकम की संभावना रहती है या फिर लोन आवेदन रद्द भी हो सकता है।

2) आपकी अच्छी मासिक इनकम:

जिस आवेदक की इनकम ज्यादा होगी वो लोन का भुगतान समय पर कर पाएगा, ऐसा एनबीएफसी मानते हैं। इसलिए, जिन लोगों की इनकम ज़्यादा होती है उन्हें पर्सनल लोन जल्दी और कम ब्याज दरों पर मिल जाता है।

एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदक की मासिक आय रु.20,000- रु.25,000 होनी चाहिए।

3) कहां काम करते हैं:

एनबीएफसी पर्सनल लोन की ब्याज दरें तय करते समय ये भी देखते हैं कि लोन आवेदक कहां और और क्या काम करते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को उनकी जॉब सिक्योरिटी की वजह से बेहतर ब्याज दरों पर लोन मिल जाता है। जानी-मानी संस्थानों में काम करने वाले को तुलनात्मक रूप से जल्दी और बेहतर ब्याज दरों पर लोन मिलता है।

4) ऋण-आय अनुपात:

मान लीजिय कि आप किसी जानी-मानी संस्थान में काम करते हैं और आपकी सैलरी भी काफी अच्छी है, लेकिन अगर आप अपनी सैलरी का बड़ा हिस्सा लोन चुकाने में खर्च कर रहे हैं, तो निश्चित रूप से यह आपके संभावित पर्सनल लोन की ब्याज दरों को प्रभावित कर सकता है। ऋण-आय अनुपात आसानी से पता किया जा सकता है। आप अपने सभी ऋण भुगतानों को अपनी कुल आय द्वारा विभाजित करके पता कर सकते हैं। अधिक ऋण-आय अनुपात कर्जदार पर अधिक कर्ज का बोझ डालता है। इस कारण आपके लोन पर ब्याज दर बढ़ सकती है।

पर्सनल लोन पात्रता मानदंड बहुत हद तक आपकी डिस्पोजेबल आय पर निर्भर करता है। यह कम से कम आपकी शुद्ध मासिक आय का 30-40% होनी चाहिए।

अतिरिक्त पढ़ें: 8 सामान्य पर्सनल लोन मिथक जिन्हें आपको नज़रअंदाज़ करना चाहिए

5) बैंक के साथ लोन आवेदक का संबंध:

अगर लोन आवेदक का किसी एनबीएफसी के साथ अच्छा और पुराना संबंध है। साथ ही उसने पहले भी लोन का भुगतान समय पर किया है तो बैंक दूसरों के मुकाबले वैसे व्यक्ति को आसान शर्तों और कम ब्याज दरों पर लोन दे सकता है। एनबीएफसी के मौजूदा ग्राहकों को प्री-अप्रूव्ड लोन ऑफर भी मिल सकते हैं।

आप आसान लोन पात्रता मानदंडों को पूरा कर और कुछ बुनियादी डॉक्यूमेंट जमा करके एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट से पर्सनल लोन ले सकते हैं।

एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट पर्सनल लोन ब्याज दर -

एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट आपको आपकी जरूरत के मुताबिक सबसे बेहतर ब्याज पर पर्सनल लोन देता है।

एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट पर्सनल लोन ब्याज दर

पर्सनल लोन ब्याज दर

12.5% से शुरू

प्रोसेसिंग फीस

लोन राशि का 4% + GST

लोन की अवधि 

अधिकतम 60 महीने 

प्रति लाख लोन पर ईएमआई

60 महीने के लिए रु.2,275

फोरक्लोजर चार्ज

0%-7%

पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले कृप्या नीति और शुल्क देखें।

पर्सनल लोन फीस और शुल्क:

पर्सनल लोन लेते समय आपको कुछ फीस और शुल्क ध्यान में रखना चाहिए।

एस.एम.एफ.जी. इंडिया क्रेडिट पर्सनल लोन फीस और शुल्क 

फीस टाइप

लागू शुल्क 

विलंबित भुगतान शुल्क

दिन-प्रतिदिन के आधार पर गणना की गई बकाया राशि पर देय तिथि से वास्तविक भुगतान की तिथि तक प्रति माह 2% तक (24% प्रति वर्ष) देय।

चेक/ कैश कलेक्शन (प्रति कलेक्शन)

शून्य 

चेक/ईसीएस अस्वीकृति शुल्क (चेक प्रति अस्वीकरण/ईसीएस प्रति प्रस्तुति)

रु. 500

अदला-बदली शुल्क: पुनर्भुगतान साधनों में किसी भी बदलाव के लिए (प्रति अनुरोध)

रु. 500 + जीएसटी

लोन निरस्तीकरण शुल्क

रु. 1,000 + जीएसटी

प्रोसेसिंग फीस 

लोन राशि का 4% + GST

Page also available in: इंग्लिश - English

About the Author

SMFG India Credit is a trusted NBFC providing financial solutions across India. Our Knowledge Center delivers useful, reader-friendly content on loans, credit, and personal finance to help you make informed financial decisions.

*कृपया ध्यान दें कि यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है। लोन एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट के पूर्ण विवेक पर वितरित किए जाते हैं। अंतिम अनुमोदन, लोन शर्तें, संवितरण प्रक्रिया, अवधि से पहले चुकाने की शुल्क और प्रक्रिया आवेदन के समय एस.एम.एफ.जी इंडिया क्रेडिट की नीति के अधीन होगी। यदि आप हमारे उत्पादों और सेवाओं के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें।
हम अपनी सेवाओं में पूर्ण पारदर्शिता प्रदान करने के प्रयास करते हैं। हालाँकि, कृपया ध्यान दें कि इस पृष्ठ के अंग्रेजी और हिंदी संस्करण के बीच सामग्री में किसी भी अंतर के मामले में, अंग्रेजी पृष्ठ में दी गई जानकारी को अंतिम माना जाना चाहिए।

Was this helpful?

Yesyes vote
Nono vote
Sorry about that
How can we improve it:
Submit

Insurance disclaimer SMICC is registered with the Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI) as a Corporate Agent. IRDAI Registration No.: [CA0098] CIN No. U65191TN1994PLC079235. The insurance policy is a contract between the customer and the insurance company, and policy is underwritten by insurance companies. SMICC acts only as the distributor and is not responsible for any risk, policy issuance, claim settlement/repudiation etc. Insurance is the subject matter of solicitation. Purchase of insurance is voluntary and subject to insurer underwriting and policy terms and conditions. Customers are advised to read the policy terms and conditions, benefits, exclusions, claim settlement carefully before purchase. Kindly note that “Insurance Products” are not mandatory for the purpose of the application and disbursement of loan. It shall be the sole discretion of the customer, by providing explicit consent, to avail such insurance along with the Loan.
Beware of Spurious calls/ Fraud phone calls IRDAI is not involved in activities like selling Insurance policies, announcing bonus or investment of premium. Public receiving such phone calls are requested to lodge a police complaint.